Jalandhar News: जालंधर में दिन दहाड़े चली गोलियां, एडवोकेट की मौत

Muskaan Dogra
2 Min Read
Firing
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर (Jalandhar) के बस्ती दानिश मंदा इलाके में आज एडवोकेट परमिंदर सिंह ढींगरा की गोली लगने से मौत हो गई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे घर को सील कर दिया गया। फिलहाल ढींगरा का शव उनके ही घर के भीतर मौजूद है, जिसे अभी तक बाहर नहीं लाया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के 120 फुट्टी रोड स्थित ग्रोवर कॉलोनी में दिन-दिहाड़े गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची। गोली लगने से ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के चेयरमैन परमिंदर सिंह ढींगरा की मौत हो गई है।

सिख जत्थेबंदियों ने संदिग्ध बताया

दरअसल, परमिंदर सिंह ढींगरा ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के प्रधान भी थे। घटना के बाद सिख संगठन भी वहां पहुंच गए और मृतक को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी जत्थेबंदियों ने इस मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस पर निष्क्रियता के आरोप लगाए हैं और मांग की है कि इस घटना की गहराई से जांच की जाए और यदि यह हत्या है, तो दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। ये भी आरोप लगाया कि पुलिस घटना के ढाई घंटे बाद पहुंची है और इसकी पारदर्शिता से जांच नहीं हो रही है।

पड़ोसी से मिलकर वापस लौटे थे घर

स्थानीय लोगों ने बताया कि परमिंदर सिंह घटना से पहले पड़ोसियों से मिले थे। उनके घर जाने के बाद गोली की आवाज आई। काफी समय तक कोई बाहर ना निकला तो पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस पहुंची और जांच शुरू की गई है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *