Jalandhar News: 40 वर्षों बाद भाजपा ने दिलाया 1984 सिख दंगा पीड़ितों को न्याय, नौकरी और सम्मान- परमिंदर बराड़

Muskaan Dogra
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में मोदी केंद्र और दिल्ली सरकार द्वारा 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवारों के लिए जारी प्रयासों की सराहना करते हुए प्रेस वार्ता का आयोजन स्थानीय सर्किट हाउस में किया गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इसमें विशेष रूप से प्रदेश भाजपा महामंत्री परमिंदर बराड़, पूर्व विधायक जगबीर बराड़, नगर निगम में भाजपा नेता मंजीत सिंह टीटू और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत सिंह अमरी उपस्थित हुए।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए परमिंदर बराड़ ने कहा कि भाजपा पंजाब मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार द्वारा 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए जारी प्रयासों की सराहना करती है।

कई दोषियों को दिलवाई गई सजा

उन्होंने कहा कि एक और ठोस कदम के तहत, दंगा प्रभावित परिवारों से जुड़े 125 व्यक्तियों को दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी के नियुक्ति पत्र भाजपा की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा प्रदान किए गए। यह कदम उन दशकों पुराने घावों को भरने की दिशा में उठाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में विशेष जांच टीम (SIT) गठित कर इस दिशा में निर्णायक कार्रवाई की शुरुआत की थी, जिससे कई दोषियों को सजा दिलवाई गई।

भाजपा पंजाब कांग्रेस पार्टी से मांग करती है कि वह 1984 के सिख नरसंहार में अपनी भूमिका और दोषियों को दशकों तक संरक्षण देने के लिए सिख समुदाय से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सिख परिवारों को न्याय, सम्मान और सशक्तिकरण दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है और आगे भी संघर्षरत रहेगी। इस मौके जगबीर बराड़ ने दिल्ली सरकार के ऐतिहासिक कदम का स्वागत किया और कहा कि कांग्रेस सरकार के समय सिखों के कत्लेआम के ज़ख्मों पर भाजपा ने नौकरी देकर मरहम लगाया है।

984 के दंगा पीड़ितों के दर्द को भाजपा ने समझा

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पूरी वचनबद्धता के साथ दंगा पीड़ितों को इंसाफ दिलवाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। इस मौके मंजीत सिंह टीटू ने कहा कि केवल नरेंद्र मोदी और भाजपा ही सिख समाज के अधिकारों और सुविधाओं को धरातल पर लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि 1984 के दंगा पीड़ितों के दर्द को भाजपा ने समझा और उन्हें सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र देकर उनकी पीड़ा को कुछ हद तक कम किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बांटने वाली राजनीति का अंत शुरू हो चुका है और आज देश का हर वर्ग भाजपा की तरफ एक उम्मीद लगा कर बैठा है। उन्होंने दिल्ली सरकार के इस फैंसले की सराहना की है।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, पार्षद गुरदीप सिंह फौजी, पार्षद कंवर सरताज, पार्षद पति जगजीत सिंह, अमित सिंह संघा, जगजीत सिंह सरोआ, सतनाम सिंह बिट्टा, किसान मोर्चा प्रधान करनैल सिंह ढिल्लों, भाजपा जिला अध्यक्ष कपूरथला रंजीत खोजेवाल आदि उपस्थित थे।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *