Weather Update: पंजाब के 6 जिलों में अलर्ट जारी, पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: पंजाब में मौसम तेजी के साथ बदल रहा है। इसे देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने आज, गुरुवार और शुक्रवार को पूरे राज्य में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं। जबकि राज्य में 3 जून तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बार भारत में मानसून भी तेज गति से आगे बढ़ रहा है और समय से आगे है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मौसम विभाग का अनुमान है कि यह 25 जून के बाद पंजाब (Punjab) में दस्तक दे सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पंजाब के 6 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और होशियारपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश की भी संभावना है।

यलो अलर्ट जारी किया गया

जबकि पंजाब के अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के बाद तापमान लगातार बढ़ रहा है। बुधवार शाम को राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि यह सामान्य के आसपास है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी पंजाब के मौसम में आए बदलाव के पीछे है। फिलहाल यह कम दबाव का क्षेत्र पंजाब के मालवा क्षेत्र में बना हुआ है। वहीं, दूसरी ओर इस समय पाकिस्तान के क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यही वजह है कि पंजाब के बाद भी राज्य में बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं।

Heavy Rainfall
Heavy Rainfall

पंजाब में 25 जून से पहले मानसून प्रवेश

मानसून की रफ्तार समय से पहले चल रही है। अभी कई राज्यों में यह समय से एक सप्ताह आगे चल रहा है। जहां मानसून को 5 से 10 जून के बीच पहुंचना था, वहां यह समय से पहले दस्तक दे सकता है। अनुमान है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो पंजाब में 25 जून से पहले मानसून प्रवेश कर सकता है। मौजूदा अनुमान के मुताबिक पंजाब में मानसून का प्रवेश 25 से 30 के बीच संभव है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *