Canada News: पंजाब के युवक ने कनाडा में किया नाम रोशन, हासिल की ये उपलब्धि

Muskaan Dogra
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 168 शब्द|📅 31 May 2025

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: पंजाब (Punjab) के युवा ने कनाडा (Canada) में क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पंजाब के युवक ने कैनेडियन सेना में लेफ्टिनेंट बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक गढ़शंकर शहर के वार्ड 5 के युवक विशाल राणा ने सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए कैनेडियन सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पंजाब व पूरे कनाडा में गढ़शंकर का नाम रोशन कर सराहनीय उपलब्धि हासिल की है।

2018 में गया था कनाडा

पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा 2018 में पढ़ाई के लिए कनाडा गया था और उसने ब्रैम्पटन के हंबर कॉलेज से वायरलेस संचार में अपनी मास्टर डिग्री पूरी की।

Canada News
Canada News

अन्य आवश्यक मानदंडों को पूरा करने के बाद, हाल ही में उन्हें कनाडाई सेना में कमीशन प्राप्त हुआ, जहां उन्हें लेफ्टिनेंट का पद दिया गया। विशाल राणा की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *