Ludhiana By Poll: लुधियाना विधानसभा उप चुनाव में कूदे AAP के बड़े नेता मोहिंदर भगत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Ludhiana By Poll: लुधियाना वेस्ट विधानसभा उप चुनाव अब जोर पकड़ रहा है। आम आदमी पार्टी संजीव अरोड़ा के चुनाव प्रचार के लिए आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता चुनाव मैदान में उतर चुकें हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

पंजाब के केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहले से ही चुनावी बैठकें कर रहे हैं अब उनके साथ बटाला के विधायक तथा आप के प्रदेश उपाध्यक्ष शहरी कलसी भी चुनाव मैदान में उतर चुकें हैं।

Mohinder Bhagat
Mohinder Bhagat

19 जून को वोट डाले जाएंगे

बड़े नेता अपनी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट तो मांग ही रहे हैं। साथ ही विरोधी दलों पर आरोप भी लगा रहे हैं। जिससे लुधियाना (Ludhiana) का राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। लुधियाना में में 19 जून को वोट डाले जाएंगे।

आज इन दोनों बड़े नेताओं ने लुधियाना के वार्ड नं 72 के वार्ड प्रभारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बनाई तथा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पार्टी प्रत्याशी संजीव अरोड़ा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने को कहा, वहीं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भी प्रभारियों तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी लगाई।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *