Weather Update: पंजाब के इन जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के आसार, पढ़ें मौसम का हाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Weather Update: भारत के कई राज्यों में मौसम बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज भी पंजाब में मौसम को लेकर यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के साथ लगते 7 जिलों में आज बारिश व तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

राज्य में बीते दिन हुई बारिश व तेज हवाओं के बाद अधिकतम तापमान में औसतन 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से कम है। राज्य के अधिकतर शहरों का तापमान जहां 40 पार हो गया था, अब एक बार फिर तापमान 40 डिग्री से कम हो गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 40.4°C दर्ज किया गया, जो कि समराला में रिकॉर्ड किया गया।

weather update

शहरों का अधिकतम तापमान

लुधियाना: 37.7°C (3.7°C की गिरावट)
अमृतसर: 37.2°C (4.2°C की गिरावट)
बठिंडा: 39.6°C (2.9°C की गिरावट)
होशियारपुर: 37.1°C (2.1°C की गिरावट)
संगरूर: 35.9°C (6.5°C की गिरावट)
जालंधर: 37.1°C (1.8°C की गिरावट)

31 मई से 3 जून तक अधिक बदलाव नहीं होगा

31 मई को चेतावनी में कुछ राहत दिख रही है। हिमाचल के आसपास के जिलों गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, पठानकोट, अमृतसर, रूपनगर व मोहाली जैसे क्षेत्रों में हल्की गतिविधियों की आशंका बनी हुई है। जिसका असर 3 जून तक प्रदेश के कुछ जिलों में देखने को मिलेगा।

Weather Update
Weather Update

पंजाब के शहरों का आज का मौसम

अमृतसर- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 28 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 28 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 28 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 27 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *