Punjab News: पूर्व पार्षद को लगी गोली, मौत; जाने पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
died
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोगा। Punjab News: पंजाब के मोगा से पूर्व पार्षद को गोली लगने से मौत होने ही खबर सामने आ रही है। दरअसल, मोगा (Moga) के न्यू टाउन-8 इलाके में उस समय बड़ी घटना घटित हो गई जब पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम पुरी की अपने ही घर में 12 बोर की राइफल से गोली लगने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम पुरी अपने कमरे में थे, जहां से अचानक गोली (Shot) चलने की आवाज आई। जब उनकी पत्नी ने कमरे में जाकर देखा तो पुरुषोत्तम पुरी पूरी तरह से खून से लथपथ थे।

Firing
Firing

12 बोर की राइफल को कब्जे में लिया

पत्नी ने शोर मचाया तो पड़ोसी भी मौके पर आ गए। इस घटना से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी साउथ के प्रभारी वरुण और सी.आई. स्टाफ के प्रभारी दलजीत बराड़ फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और 12 बोर की राइफल को भी कब्जे में ले लिया है। मृतक के शव को सिविल अस्पताल मोगा में रखवा दिया गया है।

नरोत्तमपुरी के भाई पुरुषोत्तम पुरी बसों के मालिक थे और शहर की निजी बस एसोसिएशन के अध्यक्ष के तौर पर जाने जाते थे। पुरुषोत्तम पुरी के बेटे रोहित पुरी उत्तर प्रदेश में जज हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुरुषोत्तम पुरी की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि यह हादसा है या फिर उनकी मौत के पीछे कोई और वजह है। यह तो पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *