Punjab News: पंजाब में ऑपरेशन सिंदूर पर सियासी घमासान, CM मान बोले- क्या यह वन नेशन-वन हसबैंड स्कीम है?

Daily Samvad
3 Min Read
Bhagwant Mann CM Punjab
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/लुधियाना। Punjab News: Operation Sindoor Controversy- पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में हो रहे उपचुनाव में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर राजनीति शुरू हो गई है। ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर सभी दलों के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सिंदूर घर-घर भेजने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री (CM) भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने भाजपा पर तंज कसा है। CM ने कहा- क्या यह वन नेशन-वन हसबैंड स्कीम है? सिंदूर का मजाक उड़ाया जा रहा है।

पंजाबी महिलाएं पीटेंगी

इससे पहले पंजाब कांग्रेस (Congress) प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (Amarinder SIngh Warring) ने भी भाजपा (BJP) को घेरा था। उन्होंने कहा कि सिंदूर पर महिलाओं के पति का हक है। उन्होंने पंजाब भाजपा के नेताओं को सलाह दी कि घर-घर सिंदूर न भेजना, वर्ना पंजाबी महिलाएं उन्हें पीटेंगी।

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann

वन नेशन-वन हसबैंड स्कीम है?

पंजाब के CM भगवंत मान (Bhagwant Mann) कैबिनेट मीटिंग के बाद मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि बीजेपी नेता सिंदूर के नाम पर वोट मांग रहे हैं। इस पर CM मान ने कहा कि यह बहुत ही दुखदायी है। सिंदूर का मजाक उड़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल

सीएम भगवंत मान बोले- क्या आपने नहीं देखा? अब कह रहे हैं कि सिंदूर भेजेंगे घर-घर। जब आपके घर सिंदूर आएगा, तो आप क्या आप अपनी पत्नी को कहेंगे कि लो, मोदी के नाम का सिंदूर लगा लो? क्या यह वन नेशन-वन हसबैंड स्कीम है?

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग
अमरिंदर सिंह राजा वडिंग

कांग्रेस बोली- सिंदूर लेकर गए तो महिलाएं पीटेगी

कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में क्या हुआ, सब जानते है। हम अपनी भारतीय सेना काे सलाम करते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले अब सिंदूर लेकर लोगों के घर-घर न चले जाए। ये पंजाब की औरतें हैं, बीजेपी वालों को पीटेंगी। सिंदूर पर केवल महिला के पति का हक है।

उन्होंने कहा- महिलाएं केवल अपने पति की लंबी उम्र के लिए सिंदूर लगाती हैं। बिट्टू जी (केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू), ध्यान रखो। सिंदूर के नाम पर जाखड़ साहब और बिट्टू साहब दुकानदारी चलाना चाहते हैं। लोग उन्हें नंगे पांव मोड़ेंगे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *