Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Muskaan Dogra
2 Min Read
Rain Alert In Punjab
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवा,द चंडीगढ़। Punjab Weather Update: उत्तर भारत में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग (IMD) ने इस संबंध में कई राज्यों में एडवाइजरी भी जारी की है।

कई राज्यों में मौसम बदलने वाला

विभाग का कहना है कि अगले एक-दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है, लेकिन उसके बाद बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में बड़े स्तर पर हो रही GST बोगस बिलिंग, CA गुरसेवक की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

मौसम विभग के मुताबिक पंजाब में 14 जून को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 10 जून को कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 11 जून से बादल छाए रहेंगे और बारिश भी होगी।

11 जून से बारिश का दौर शुरू

आज और कल के दिनों में काफी गर्मी को देखने को मिलेगी। इसके बाद 11 जून से विभिन्न जिलों में बादलों की सक्रियता देखने को मिलेगी और बारिश का दौर भी शुरू हो जाएगा। इस दौरान तापमान में भी कमी देखने को मिलेगी।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

बता दें कि पंजाब समेत उत्तर भारत में गर्मी फिर बढ़ने लगी है। रविवार को दिन में राज्य के सभी जिलों में लू जैसी स्थिति बनी रही। शाम को भी गर्म हवाएं परेशान करती रहीं। बठिंडा 44.8 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *