Canada News: कनाडा में पंजाब के युवक की मौत, घर में मची चीख-पुकार

Muskaan Dogra
2 Min Read
PR In Canada
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 211 शब्द|📅 10 Jun 2025

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के युवकों की मौत की खबर सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि विदेश में पंजाब के युवक की मौत हो गई है।

कनाडा में युवक की हार्ट अटैक से मौत

मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा (Canada) में पंजाब के युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान विक्रम सिंह गिल (22) के रूप में हुई है जोकि एक गायक था, उसने 15 से अधिक गीत रिलीज किए थे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

बताया जा रहा है कि मृतक विक्रम सिंह गिल हलका साहनेवाल के अधीन गांव बुढेवाल के कांग्रेसी नेता व शुगर मिल के पुत्र हैं। पारिवारिक सदस्यों के अनुसार विक्रम सिंह गिल अपने बेहतर भविष्य के लिए 4 साल पहले कनाडा गए थे जहां वह सरे में रह रहा था।

died
died

वहीं बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया है गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी मुताबिक मृतक विक्रम सिंह गिल का पार्थिव शरीर 10 दिन में भारत पहुंचेगा जिसके बाद गांव में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *