Heart Attack: हार्ट अटैक का कारण बन सकती है ये आदतें, आज ही ले सुधार

Daily Samvad
4 Min Read
Heart Attack
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई द‍िल्‍ली। Heart Attack: आज के समय में दिल की बीमारी किसी भी उम्र में जानलेवा बन सकती है। बदलती लाइफस्टाइल, खराब खानपान, तनाव और शारीरिक गतिविधियों की कमी ने हार्ट अटैक को न सिर्फ आम कर दिया है, बल्कि यह युवाओं के लिए भी बड़ा खतरा बन चुका है। हाल ही में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत हो गई है। ये तब हुआ जब वो पोलो खेल रहे थे। हालांकि उनको तुरंत हॉस्प‍िटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

क‍िसी को भी अपने चपेट में ले सकती

मौत का कारण भी डॉक्‍टरों ने हार्ट अटैक बताया है। ये एक ऐसी जानलेवा स्‍थि‍ति है जो कभी भी और क‍िसी को भी अपने चपेट में ले सकती है। आपको बता दें क‍ि आपकी कुछ आदतें आपके द‍िल परा बुरा असर डालती हैं। इससे द‍िल से जुड़ी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। अगर इनमें तुरंत सुधार न क‍िया गया तो आपको गंभीर पर‍िणाम भुगतने पड़ सकते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको ऐसी कुछ आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍िसे आपको तुरंत बदल लेना चाह‍िए।

Heart Attack: हार्ट अटैक का कारण बन सकती है ये आदतें, आज ही ले सुधार

 

ब‍िंज वॉच‍िंग करना

आज के समय में ज्‍यादातर लोग ओटीटी प्‍लेटफॉर्म्स पर लगातार फ‍िल्‍में और वेब सीरीज देखते रहते हैं। इससे न स‍िर्फ हमारी आंखें खराब होती हैं बल्कि ये हमारे द‍िल को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा रहा होता है। दरअसल, जब आप लंबे समय तक एक ही जगी पर बैठे रहते हैं तो इससे ब्‍लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। इस कारण द‍िल से जुड़ी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसके ल‍िए जरूरी है क‍ि आप बीच-बीच में उठकर वॉक करें।

Heart Attack: हार्ट अटैक का कारण बन सकती है ये आदतें, आज ही ले सुधार

अल्‍कोहल और स्‍मोक‍िंग

आज के समय में ज्‍यादातर लोग अल्‍कोहल और स्‍मोक करना पसंद करते हैं। उनकी ये आदतें द‍िल की सेहत के ल‍िए नुकसानदायक हैं। इससे ब्लड प्रेशर अचानक से बढ़ सकता है। ये दिल की मांसपेशियों को कमजोर कर देता है और अनियमित दिल की धड़कन का कारण बन सकता है। इससे हार्ट अटैक‍ का खतरा बढ़ सकता है।

खर्राटे लेना

अगर आपको रात में जोर-जोर से खर्राटे लेने की आदत है तो आपकाे तुरंत डॉक्‍टर से म‍िल लेना चाह‍िए। दरअसल ये स्लीप एपनिया का संकेत है। इसमें सोते समय आपकी सांसें कुछ देर के लिए रुक जाती हैं। स्लीप एपनिया से हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

Heart Attack: हार्ट अटैक का कारण बन सकती है ये आदतें, आज ही ले सुधार

हेल्‍दी चीजों से दूरी बनाना

आपको बता दें सेहतमंद रहने के ल‍िए फलों और हरी सब्‍ज‍ियों को डाइट में शाम‍िल करना जरूरी होता है। इनमें मौजूद पोषक तत्‍व हमारे द‍िल को सेहतमंद रखते हैं। अगर इनकी कमी हो जाए तो द‍िल को गंभीर रूप से नुकसान पहुंच सकता है।

स्‍ट्रेस लेना

स्ट्रेस हार्ट अटैक का सबसे बड़ा कारण है। आज के समय में ज्‍यादातर लोग क‍िसी न क‍िसी बात को लेकर तनाव में रहते हैं। इससे आपके द‍िल को नुकसान पहुंच रहा है। अगर आप भी स्ट्रेस ल‍िए रहते हैं तो इसे कैसे भी करके मैनेज कर लें।

Heart Attack: हार्ट अटैक का कारण बन सकती है ये आदतें, आज ही ले सुधार

इस बात का ध्यान रखें

हार्ट ब्लॉकेज धीरे-धीरे बनता है, लेकिन इसका असर एकदम अचानक हो सकता है। कई बार साइलेंट हार्ट अटैक भी हो जाता है, जिसमें कोई लक्षण नहीं दिखते। इसलिए अगर आपको हाई बीपी, डायबिटीज, मोटापा है या परिवार में हार्ट डिजीज का इतिहास है, तो नियमित जांच करवाएं और ऊपर दिए गए लक्षणों को गंभीरता से लें।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *