Israel-Iran War: ‘फौरन छोड़ें तेहरान’, ईरान में दूतावास की भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी

Muskaan Dogra
1 Min Read
Israel-Iran War
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 187 शब्द|📅 17 Jun 2025

डेली संवाद, नई दिल्ली। Israel-Iran War: इजरायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है इस बीच भारतीय दूतावास ने एडवायजरी जारी की है।

भारतीय नागरिकों से तेहरान छोड़ने को कहा

इसमें कहा गया है कि फौरन तेहरान छोड़ दें। सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि तेहरान छोड़कर किसी सुरक्षित जगह पर जाएं। इस तनाव की चपेट में तेहरान में पढ़ने वाले करीब 140 भारतीय छात्र भी आ गए हैं।

Israel-Iran War: 'फौरन छोड़ें तेहरान', ईरान में दूतावास की भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी
Israel-Iran War

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

ये छात्र तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज और इस्लामिक आजाद यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। ईरान ने इजराइल की राजधानी तेल अवीव और हाइफा पर बमबारी की। इजराइली हमलों में अब 224 ईरानी मारे जा चुके है, जबकि 1,481 लोग घायल हुए हैं।

Israel-Iran War: 'फौरन छोड़ें तेहरान', ईरान में दूतावास की भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी

वहीं, इजराइल में अब तक 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 600 से ज्यादा घायल हैं। इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग खत्म करने को लेकर कहा कि अयातुल्ला खामेनेई की हत्या से जंग बढ़ेगी नहीं, बल्कि खत्म होगी।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *