Punjab News: हरभजन सिंह ETO ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए ये हुक्म; पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Harbhajan Singh ETO
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 262 शब्द|📅 20 Jun 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. (Harbhajan Singh ETO) ने विभाग के अधिकारियों को सड़क अवसंरचना के अध्ययन हेतु विदेश टूर पर भेजने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का हुक्म दिया है। वह आज यहाँ पंजाब राज्य रोड एंड ब्रिजस डिवैल्पमैंट बोर्ड (PRBDB) के अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे।

Punjab News: हरभजन सिंह ETO ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए ये हुक्म; पढ़ें

टूर पर भेजने के लिए प्रस्ताव तैयार

उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों को टिकाऊ किस्म की सड़कों के निर्माण और रख रखाव सम्बन्धी शैक्षिक टूर पर भेजने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाये और अधिकारियों को उन विदेशी मुल्कों में भेजा जाये जोकि सड़क निर्माण, रख-रखाव और सड़क सुरक्षा के मामले में अग्रणी हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

मीटिंग के दौरान उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों को हिदायत की कि वह 30. 06. 2025 तक राज्य मार्गों से पैट्रोल पंपों और अन्य व्यापारिक अदारों को पहुँच मार्ग की सेवा के लिए बनती सरकारी फ़ीसों की प्राप्ति के बारे रिपोर्ट पेश करने के भी हुक्म दिए।

सुरक्षा परिषद के साथ भी तालमेल किया जाये

इस दौरान उन्होंने यह भी हिदायत की कि राज्य की सड़कों पर पहचाने गए ब्लैक स्पॉट्स को ठीक करने के लिए कार्य में तेज़ी लाई जाये और इस सम्बन्धी पेश आ रही समस्याओं को हल करने के लिए पंजाब राज्य सड़क सुरक्षा परिषद के साथ भी तालमेल किया जाये।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में बेहतरीन सड़क नैटवर्क स्थापित करने के लिए लगातार प्रयत्नशील है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *