डेली संवाद, लुधियाना। Ludhiana By Election Result: लुधियाना (Ludhiana) के पश्चिमी हलके में हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे। अब तक आए रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) के संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) आगे चल रहे है।
8 राउंड की गिनती पूरी
बता दे कि 14 राउंड में से 8 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। AAP के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) सबसे आगे चल रहे हैं। दूसरे पर कांग्रेस, तीसरे पर BJP और चौथे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल है।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
AAP की लीड 3 राउंड तक लगातार बढ़ी, लेकिन चौथे राउंड से कम हुई। चौथे, पांचवें और छठे राउंड में कांग्रेस को सबसे ज्यादा वोट मिले। 3 राउंड में AAP की लीड घटने के बाद 7वें से फिर बढ़ना शुरू हुई।
सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी
लुधियाना (Ludhiana) में आज सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है। खालसा कॉलेज फॉर विमेन के ऑडिटोरियम में बने काउंटिंग सेंटर में सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने गए। अब EVM से वोट गिने जा रहे हैं।