Ludhiana by Election: जालंधर कैंट के MLA परगट सिंह ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में मचा भूचाल

Daily Samvad
4 Min Read
Pargat Singh MLA Jalandhar Cantt
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/लुधियाना। Ludhiana by Election Congress MLA Pargat Singh Resign – लुधियाना उप चुनाव (Ludhiana by Election) में करारी हार के बाद कांग्रेस (Congress) में भूचाल आ गया है। चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशू (Bharat Bhushan Ashu) के इस्तीफे के बाद अब जालंधर कैंट (Jalandhar Cantt) के विधायक परगट सिंह (Pargat Singh) ने भी इस्तीफा दे दिया है। इससे कांग्रेस में कोहराम मच गया है।

परगट सिंह ने इस्तीफा दिया

जानकारी के मुताबिक पंजाब के जालंधर (Jalandhar) कैंट के विधायक और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी परगट सिंह (MLA Pargat Singh Resign) ने कांग्रेस के राज्य इकाई के उपाध्यक्ष पद (मीत प्रधान) से इस्तीफा दे दिया है। लुधियाना उपचुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उन्होंने यह कदम उठाया।

Bharat Bhushan Ashu
Bharat Bhushan Ashu

परगट सिंह के साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों उर्फ किक्की ढिल्लों ने भी उप प्रधान पद से इस्तीफा दिया है। दोनों नेताओं ने अपना इस्तीफा कांग्रेस आलाकमान को भेजा है। जानकारी के मुताबिक, किक्की ढिल्लों इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं, जबकि परगट सिंह जालंधर में ही हैं।

परगट ने दिल्ली भेजा इस्तीफा

परगट सिंह ने मंगलवार रात कांग्रेस के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और पंजाब के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल को दोनों नेताओं ने अपना इस्तीफा भेजा। 2022 के बाद यह पहला मौका है जब पार्टी के नेता खुलकर एक-दूसरे के खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

सूत्रों के अनुसार, विधायक परगट सिंह और पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों ने ये इस्तीफा लुधियाना चुनाव में मिली हार को देखते हुए लिया है। दोनों आशु के हक में ये फैसला लिया है। बता दें कि उप चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस के उम्मीदवार रहे भारत भूषण आशु ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वडिंग के साथ दबी आवाज में नाराजगी जाहिर की गई थी।

Congress Logo
Congress Logo

आशू के पक्ष में इस्तीफा दिया

आपको बता दें कि इससे पहले चुनाव हारने के तुरंत बाद भारत भूषण आशु ने भी अपने ओहदे से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद आशु ने सिमरजीत सिंह बैंस और पंजाब प्रधान राजा वडिंग पर टिप्पणी की थी। साथ ही कहा कि लुधियाना चुनाव की हार की जिम्मेदारी मैं लेता हूं।

AAP की जीत पर कांग्रेस में कलह तेज

पंजाब में लुधियाना की वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जीत हासिल की थी। आप की जीत से कांग्रेस पार्टी दूसरे नंबर पर रही। कांग्रेस के उम्मीदवार रहे भारत भूषण आशु ने हार की जिम्मेदारी ली और अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

जिसके बाद खुलकर आशु के पक्ष में परगट सिंह और ढिल्लों नजर आए, जिन्होंने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। इससे ये स्पष्ट हो गया है कि फिलहाल पंजाब कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, जल्द इस पर आलाकमान किसी वरिष्ठ नेता को भेज सकती है, जिससे उक्त कलह को शांत करवाया जा सके।

Amarinder Singh Raja Warring Congress
Amarinder Singh Raja Warring Congress

2027 चुनाव से पहले कलह

अगर ऐसा नहीं होता तो आने वाले साल 2027 के चुनाव में कांग्रेस के लिए अंदरूनी कहल बड़ी चुनौती बन सकती है। क्योंकि कांग्रेस पंजाब में काफी मजबूत स्थिति में थी, मगर पिछले चुनाव में पार्टी के अंदर की गुटबाजी ने कांग्रेस को सिर्फ 18 सीटों पर समेट पर कर रख दिया।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *