Punjab News: आप विधायक संजीव अरोड़ा ने ली शपथ, सीएम मान रहे मौजूद

Muskaan Dogra
1 Min Read
AAP MLA Sanjeev Arora Take Oath
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: लुधियाना (Ludhiana) पश्चिम से आप विधायक संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने विधायक पद की शपथ ले ली है। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने पद की शपथ दिलाई।

सीएम मान की मौजूदगी में शपथ

संजीव अरोड़ा ने आज चंडीगढ़ (Chandigarh) स्थित विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) की मौजूदगी में विधायक पद की शपथ ली। इस अवसर पर आप के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा, मनीष सिसोदिया, प्रिंसिपल बुधराम, हरपाल सिंह चीमा सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

संजीव अरोड़ा ने शपथ लेते हुए कहा- मैं संजीव अरोड़ा जो पंजाब विधान सभा के लिए मैंबर चुना गया हूं। सच्चे दिल से प्रतिज्ञा करता हूं कि जो कानून द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा।

मैं संजीव अरोड़ा भारत की प्रभुता और अखंडता को बरकरार रखूंगा। जिस कर्तव्य को मैं संभालने वाला हूं उसे वफादारी से निभाऊंगा। शपथ लेने के बाद संजीव अरोड़ा ने स्पीकर संधवा, प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा और मनीष सिसोदिया से हाथ मिलाया।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *