Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - धर्म - Aaj ka Panchang: आज से जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत, पढ़ें आज का पंचांग

    Aaj ka Panchang: आज से जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत, पढ़ें आज का पंचांग

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal27 June, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Aaj ka Panchang: आज से जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत, पढ़ें आज का पंचांग
    Aaj Ka Panchang
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 27 June 2025: आज 27 जून 2025 की तारीख है, शुक्रवार (Friday) का दिन है। आज यानी शुक्रवार 27 जून के दिन आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि है। ऐसे में इस तिथि पर जगन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) की शुरुआत होने जा रही है।

    यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

    इस दौरान भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ गुंडीचा मंदिर अर्थात अपनी मौसी के घर जाते हैं। ऐसे में आईए जानते हैं पंचांग (Aaj ka Panchang 27 June 2025) और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त के बारे में।

     

    Aaj ka Panchang – आज का पंचांग

    आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि समाप्त – सुबह 11 बजकर 19 मिनट तक

    योग – व्याघात रात 9 बजकर 10 मिनट तक

    करण – कौलव सुबह 11 बजकर 19 मिनट तक

    करण – तैतिल रात 10 बजकर 31 मिनट तक

    वार – शुक्रवार

    ऋतु – ग्रीष्म

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय – सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर

    सूर्यास्त – शाम 7 बजकर 23 मिनट पर

    चंद्रोदय – सुबह 7 बजकर 3 मिनट पर

    चंद्रास्त- सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर

    शुभ समय

    अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक

    अमृत काल – सुबह 12 बजकर 24 बजकर 28 जून से देर रात 01 बजकर 57 मिनट तक

    अशुभ समय

    गुलिक काल – सुबह 7 बजकर 10 मिनट से सुबह 8 बजकर 55 मिनट तक

    यमगंडा – दोपहर 3 बजकर 54 मिनट से शाम 5 बजकर 38 मिनट तक

    राहु काल: सुबह 10 बजकर 40 मिनट से दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक

    आज का नक्षत्र

    आज चंद्रदेव पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे

    पुनर्वसु नक्षत्र: प्रात: 07:22 बजे तक

    सामान्य विशेषताएं: आत्मविश्वासी, धार्मिक रुचि, संवाद कुशलता, सौम्य और सुंदर व्यक्तित्व, दयालु, अत्यधिक कल्पनाशीलता और अत्यधिक भावुकता

    नक्षत्र स्वामी: बृहस्पति

    राशि स्वामी: बुध और चंद्रमा

    देवी-देवता: अदिति

    प्रतीक: धनुष और तरकश

    Jagannath Rath Yatra
    Jagannath Rath Yatra

    आज का व्रत और त्योहार

    जगन्नाथ रथ यात्रा –

    रथ यात्रा हर वर्ष आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है। रथ यात्रा, भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन और यात्रा का पावन पर्व है। यह यात्रा हर साल ओडिशा के पुरी में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। इस दिन भगवान को भव्य रथों में बैठाकर श्रीगुंडिचा मंदिर तक ले जाया जाता है, जहां वे कुछ दिन निवास करते हैं।

    यह यात्रा न सिर्फ एक धार्मिक परंपरा है, बल्कि भक्ति, श्रद्धा और एकता का प्रतीक भी है। लाखों श्रद्धालु इस अवसर पर ‘जय जगन्नाथ’ के जयकारों के साथ रथ खींचने का सौभाग्य प्राप्त करते हैं। मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ के रथ को एक बार खींचने मात्र से ही जन्मों-जन्मों के पाप मिट जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस वर्ष रथ यात्रा 27 जून को मनाई जाएगी।

    रथ यात्रा का धार्मिक महत्व:-

    • रथ यात्रा यह संदेश देती है कि जब भक्त मंदिर नहीं आ सकते, तब भगवान स्वयं रथ में बैठकर अपने भक्तों के बीच आते हैं। यह ईश्वर की करुणा और स्नेह का प्रतीक है।
    • भगवान जगन्नाथ का रथ स्वयं खींचना अहंकार को त्यागने और सेवा भाव को अपनाने का प्रतीक माना जाता है। यह यात्रा सिखाती है कि प्रभु की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं।
    • मान्यता है कि रथ यात्रा के दौरान भगवान के रथ को खींचने से जीवन के पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
    • भगवान जगन्नाथ अपनी मौसी के घर (गुंडिचा मंदिर) जाते हैं, जो यह दर्शाता है कि ईश्वर सभी संबंधों को निभाते हैं और हर जीव के जीवन में उतरते है


















    No related posts.

    Aaj ka Panchang Aaj ka Panchang 27 June 2025 Aaj Ka Panchang in Hindi Daily News Daily News In Hindi Daily Update Hindi News Jagannath Rath Yatra Jagannath Rath Yatra 2025 Latest News Latest News In Hindi Panchang in Hindi Today Hindi NEWS Today Panchang
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleFiring In Batala: पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर की मां और बॉडीगार्ड की हत्या, कई राउंड फायरिंग
    Next Article Daily Horoscope: मकर, धनु और मीन राशि वालों को धन अर्जित का संयोग, पढ़ें राशिफल
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: महेंद्र चौधरी चिड़ियाघर ने गर्मी में जानवरों के लिए किए विशेष इंतजाम

    20 May, 2026

    St Soldier News: सेंट सोल्जर में बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ प्रभावशाली पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Canada PR: फ्रेंच सीखें और कनाडा में तेजी से पाएं PR, भारतीय छात्रों के लिए नया ‘शॉर्टकट, जानें आसान तरीका

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.