Ahmedabad Plane Crash: विमान का मिल गया ब्लैकबाक्स, पायलट का आखिरी मैसेज आया सामने, हादसे से पहले क्या हुआ, पढ़ें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अहमदाबाद। Ahmedabad Plane Crash LIVE Video Update: अहमदाबाद (Ahmedabad) प्लेन क्रैश मामले में विमान के पायलट सुमित सभरवाल का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को भेजा गया आखिरी मैसेज सामने आया है। 4-5 सेकेंड के संदेश में सुमित कह रहे हैं, ‘मेडे (Mayday), मेडे, मेडे… थ्रस्ट नहीं मिल रहा। पावर कम हो रही है, प्लेन उठ नहीं रहा। नहीं बचेंगे।’

हॉस्टल बिल्डिंग में 34 की मौत

विमान अहमदाबाद (Ahmedabad) के जिस बीजे मेडिकल कॉलेज की हॉस्टल बिल्डिंग पर गिरा, उसमें हादसे के वक्त 60 से ज्यादा डॉक्टर, स्टूडेंट्स और कुछ अन्य लोग मौजूद थे। इनमें से 34 की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

इससे मरने वालों का आंकड़ा 275 (241 विमान सवार और मेडिकल कॉलेज के 34 लोग) हो गया। फ्लाइट में 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग मौजूद थे। इसमें से एक यात्री की जान बच गई।

Ahmedabad Plane Crash LIVE Video Update
Ahmedabad Plane Crash LIVE Video Update

270 से ज्यादा शवों का पोस्टमॉर्टम

लंदन से अहमदाबाद आने वाली फ्लाइट आज शाम 4 बजे लैंड करेगी। इसमें मृतकों के परिजन और रिश्तेदार आ रहे हैं। उनका DNA सैंपल लिया जाना बाकी है।

सिविल अस्पताल में अब तक 270 से ज्यादा शवों का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। इसके अलावा, 220 लोगों की डीएनए सैंपलिंग की जा चुकी है। 7 शवों की शिनाख्त हो गई है।

8 एजैंसियां करेंगी जांच

प्लेन हादसे की जांच में 8 एजेंसियां नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी, गुजरात पुलिस, एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो (AAIB) डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA), यूनाइटेड किंगडम की एयर एक्सीडेंट्स इन्वेस्टीगेशन ब्रांच (UK-AAIB) यूनाइटेड स्टेट्स की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB), फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) शामिल हैं।

Ahmedabad Plane Crash LIVE Video Update
Ahmedabad Plane Crash LIVE Video Update

8 शव परिजन को सौंपे गए, 241 का DNA सैंपल लिया

सिविल अस्पताल में DNA सैंपलिंग जारी है। साथ ही यहां अहम बैठक चल रही है। परिवारों को किसी तरह की परेशानी न हो, इस पर चर्चा की जा रही है। अब तक 8 शव परिजनों को सौंपे गए हैं। 241 लोगों की DNA प्रक्रिया पूरी होने वाली है। कल शाम डीएनए रिपोर्ट आते ही उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

Ahmedabad Plane Crash Vijay Rupani
Ahmedabad Plane Crash Vijay Rupani

DNA टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल देने आएंगे ऋषभ रूपाणी

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के पुत्र ऋषभ रूपाणी DNA टेस्ट के लिए ब्ल्ड सैंपल देने सुबह 11 बजे बीजे मेडिकल कॉलेज स्थित कासटी भवन आएंगे। अब तक करीब 230 सैंपल लिए जा चुके हैं। शुक्रवार रात तक 224 सैंपल लिए गए थे, जबकि आज सुबह-सुबह 6 सैंपल लेने की कार्रवाई की गई।



















Leave a Comment