Jalandhar News: मंत्री मोहिंदर भगत ने PSPCL अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: मानसून सीजन के मद्देनजर पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाए कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने पंजाब राज्य बिजली निगम के अधिकारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

खुले बक्सों को करे बंद

कैबिनेट मंत्री ने आज यहां जिला प्रशासकीय परिसर में डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल और जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाडा के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए पी.एस.पी.सी.एल. अधिकारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और बिजली मीटरों के खुले बक्सों को बंद करके उचित ऊंचाई पर लगाने के निर्देश दिए ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

कैबिनेट मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि लोगों की सुविधा और सुरक्षा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जालंधर के निवासियों की बिजली समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए, ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि शहर में लटकी हुई ढीली, बेकार और क्षतिग्रस्त तारों को हटाने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके है।

अधिकारियों को निर्देश दिए

उन्होंने पी.एस.पी.सी.एल. के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जालंधर के निवासियों को बिजली से संबंधित किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। इसके अलावा उन्होंने पी.एस.पी.सी.एल. को अपने विभाग के हेल्पलाइन नंबर को अधिक से अधिक प्रचारित और प्रसारित करने के लिए भी कहा और निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए। मीटिंग में हलका इंचार्ज जालंधर सेंट्रल नितिन कोहली, आप नेता दिनेश ढल्ल और पी.एस.पी.सी.एल. के अधिकारी भी मौजूद थे।



















Leave a Comment