PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी का साइप्रस में भव्य स्वागत, राष्ट्रपति निकोस ने रिसीव किया, भारत माता की जय के नारे लगे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली/साइप्रस। PM Narendra Modi Cyprus Canada Croatia Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) साइप्रस (Cyprus) पहुंच गए हैं। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाकर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति निकोस पीएम मोदी का हाथ पकड़कर साथ चले।

3 देशों की 4 दिन की यात्रा

PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) रविवार को 3 देशों की 4 दिन की यात्रा पर रवाना हुए। वे 15-16 जून को साइप्रस में रहेंगे। 16 और 17 जून को कनाडा में G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद मोदी 18 जून को क्रोएशिया जाएंगे। 19 जून को भारत लौट आएंगे। इस दौरान वे 27 हजार 745 किमी का सफर तय करेंगे।

Narendra Modi Cyprus Canada Croatia Visit Live
Narendra Modi Cyprus Canada Croatia Visit Live

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

मोदी साइप्रस जाने वाले तीसरे भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले 1983 में इंदिरा गांधी और 2002 में अटल बिहारी वाजपेयी ने इस देश का दौरा किया था। भारत और साइप्रस के कूटनीतिक रिश्ते हमेशा मजबूत रहे हैं, लेकिन इतने उच्चस्तरीय दौरे बहुत कम हुए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 2018 में और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 2022 में साइप्रस का दौरा किया था।



















Leave a Comment