Punjab News: जालंधर में बीआर अंबेडर की प्रतिमा को खंडित करने वाला गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: पंजाब में राज्य विशेष अभियान सेल (State Special Operation Cell) मोहाली ने बड़ी कार्रवाई की है।  मिली जानकारी के मुताबिक SSOC ने आंतकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के एक प्रमुख कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

डीजीपी गौरव यादव ने दी जानकारी

गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान रेशम सिंह के रूप में हुई है जो बरनाला (Barnala) का रहने वाला है और प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के लिए काम करता था। इस बात की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव (Gaurav Yadav) ने ट्विटर (X) पर दी है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

उन्होंने बताया कि गुप्त मिली जानकारी के आधार पर राज्य विशेष अभियान सेल (SSOC) मोहाली ने प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के एक प्रमुख कार्यकर्ता रेशम सिंह को गिरफ्तार किया है।

Gaurav Yadav IPS DGP Punjab
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab

अंबेडकर की प्रतिमा को किया था खंडित

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि जून 2025 के पहले सप्ताह में, आरोपी ने फिल्लौर (जालंधर) के नंगल में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किया था। ये काम उसने आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के निर्देशों पर किया था।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही रेशम सिंह फरार था। उस पर पटियाला, फरीदकोट, जालंधर और अन्य जिलों में SFJ के कहने पर सार्वजनिक संपत्ति को बार-बार नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है।

इसके साथ ही मई 2025 में भारत-पाक तनाव के दौरान, उसने सार्वजनिक अशांति को भड़काने और राष्ट्र-विरोधी भावनाओं को बढ़ावा देने के लिए “पाकिस्तान ज़िंदाबाद” और “खालिस्तान ज़िंदाबाद” जैसे भड़काऊ नारे भी लगाए थे। इस बात का भी खुलासा हुआ है कि उसे इन गैरकानूनी गतिविधियों के लिए विदेशी फंडिंग मिल रही थी।

पहले भी UAPA के दो मामलों में हुई थी गिरफ्तारी

इसके साथ ही डीजीपी ने बताया कि गिरफ़्तार किए गए आरोपी को पहले भी UAPA के दो मामलों में गिरफ़्तार किया जा चुका है – जो करनाल (हरियाणा) और संगरूर (पंजाब) में दर्ज हैं। वहीं SSOC मोहाली में एक FIR दर्ज की है और मामले की जांच की जा रही है।



















Leave a Comment