Punjab News: नगर निगम कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, 2 कर्मचारियों को किया बर्खास्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बटाला। Punjab News: पंजाब (Punjab) की भगवंत मान सरकार अफसरों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की लगातार समीक्षा कर रही है। लापरवाह अफसरों और मुलाजिमों के खिलाफ लगातार सख्त कार्ऱवाई हो रही है। इसी क्रम में आज दो कर्मचारियों को सस्पैंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई नगर निगम (Municipal Corporation) के कमिश्नर ने की है।

मुलाजिम क्यों हुए बर्खास्त?

मिली जानकारी के मुताबिक बटाला (Batala) में निगम कमिश्नर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है। नगर निगम बटाला (Municipal Corporation Batala) ने सिकंदर सिंह ड्राइवर पुत्र सुरता सिंह व नवनीत सिंह फायरमैन पुत्र दिलबाग सिंह को बर्खास्त कर दिया है।

Bhagwant Mann, CM Punjab
Bhagwant Mann, CM Punjab

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल

बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई ड्यूटी से गैरहाजिरी के चले की गई गई है। दरअसल दोनों कर्मी पिछले 5 महीनों से लगातार ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे थे जिसके चलते कमिश्नर ने कार्रवाई करते हुए दोनों को बर्खास्त कर दिया है।



















Leave a Comment