Punjab News: ’युद्ध नशों विरुद्ध’ के 110वें दिन पंजाब पुलिस ने 132 नशा तस्करों को किया गिरफ़्तार, 1.08 किलो हेरोइन बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) के निर्देशों पर शुरु किये गए ‘‘युद्ध नशों विरुद्ध’’ के 110वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 132 नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके उनके कब्ज़े में से 1.08 किलो हेरोइन और 87, 540 रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। इससे सिर्फ़ 110 दिनों के अंदर गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 18,236 हो गई है।

सभी 28 जिलों में एक ही समय आपरेशन

यह आपरेशन डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (DGP) गौरव यादव (Gaurav Yadav)के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 जिलों में एक ही समय चलाया गया। ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमीशनरों, डिप्टी कमीशनरों और एस. एस. पीज़ को पंजाब (Punjab) को नशा मुक्त राज्य बनाने के हुक्म दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है।

Arpit-Shukla-ADGP
Arpit-Shukla-ADGP

571 शक्की व्यक्तियों की जांच

आपरेशन के विवरण देते हुये स्पैशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 96 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1500 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की शमूलियत वाली 220 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 544 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके चलते राज्य भर में 100 ऐफआईआरज़ दर्ज की गई। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 571 शक्की व्यक्तियों की जांच भी की।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

स्पैशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति – इनफोरसमैंट, डी-एडिकशन और प्रीवैंशन (ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के तौर पर 67 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राज़ी किया है।



















Leave a Comment