Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - मनोरंजन - Salman Khan: बिश्नोई गैंग की धमकी के बाद सलमान ने खरीदी नई बुलेटप्रूफ कार, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

    Salman Khan: बिश्नोई गैंग की धमकी के बाद सलमान ने खरीदी नई बुलेटप्रूफ कार, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal27 June, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Salman Khan: बिश्नोई गैंग की धमकी के बाद सलमान ने खरीदी नई बुलेटप्रूफ कार, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश
    Salman Khan bought a bulletproof car
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, मुंबई। Salman Khan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी कार कलेक्शन में एक नई बुलेटप्रूफ लग्जरी शामिल की है। इसमें बुलेटप्रूफ फीचर जैसे आर्मर्ड बॉडी पैनल और रिइनफोर्स्ड ग्लास हैं। बुलेटप्रूफ मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600 कार की कीमत लगभग 3.40 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह सलमान की पहली बुलेटप्रूफ कार नहीं है। उनके पास पहले से भी एक बुलेटप्रूफ कार है। गत वर्ष से सलमान को लगातार जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं।

    यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

    लग्जरी कार में हैं खास फीचर

    न्यूज 18 के मुताबिक, यह कार सिर्फ प्रीमियम SUV नहीं है। इसमें 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन और 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम है। इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 4MATIC ऑल-व्हील ड्राइव है। यह 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 4.9 सेकेंड में पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड करीब 250 किलोमीटर प्रति घंटा है।

    Salman Khan told how the woman entered Galaxy Apartments
    Salman Khan told how the woman entered Galaxy Apartments

    20 मई को एक युवक सलमान के घर में घुसा

    बता दें कि पिछले महीने 20 मई को सलमान खान के घर में एक शख्स के घुसने का मामला सामने आया था। पुलिस ने बताया था कि 23 साल के आरोपी का नाम जीतेंद्र कुमार है और छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। साथ ही पिछले महीने ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी। दोनों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था।

    बांद्रा में FIR दर्ज, आरोपी को एक बार भगाया तो फिर लौट आया

    सलमान की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी संदीप नारायण की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने FIR दर्ज की थी। संदीप ने बताया था कि 20 मई की सुबह 09:45 बजे एक अज्ञात व्यक्ति को गैलेक्सी अपार्टमेंट बिल्डिंग के आसपास घूमते देखा गया। मैंने उसे समझाया और उसे चले जाने को कहा। इस पर आरोपी ने अपना मोबाइल फोन जमीन पर फेंककर तोड़ दिया।

    संदीप ने कहा था कि वह शख्स शाम करीब 7:15 बजे फिर गैलेक्सी अपार्टमेंट के मुख्य द्वार पर वापस आया और इमारत में रहने वाले एक व्यक्ति की कार से गेट के अंदर प्रवेश कर गया। मौके पर मौजूद पुलिस कॉन्स्टेबल सुर्वे, महेत्रे, पवार और सुरक्षा गार्ड कमलेश मिश्रा ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया।

    Salman Khan
    Salman Khan

    सलमान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा

    • 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं।
    • सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है।
    • गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के बाद जनवरी में सलमान के अपार्टमेंट की बालकनी बुलेटप्रूफ कर दी गई है। साथ ही हाई रेजोल्यूशन कैमरे भी चारों तरफ लगाए गए हैं।

    सलमान खान को घर में घुसकर मारेंगे- लॉरेंस गैंग

    14 अप्रैल 2024 को सलमान के घर फायरिंग हुई थी। उसके ठीक एक साल बाद 14 अप्रैल 2025 को सलमान को फिर एक बार जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई के वर्ली स्थित ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में अज्ञात शख्स ने वॉट्सएप मैसेज कर सलमान की कार को बम से उड़ाने की बात कही।

    मैसेज में लिखा था- हम सलमान खान को घर में घुसकर मारेंगे। मुंबई की वर्ली पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को अरेस्ट कर लिया था। पिछले साल 14 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। इस केस में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी ने खुदकुशी कर ली है।



















    No related posts.

    Actor Salman Khan Bollywood Bulletproof Car Entertainment Mercedes Maybach GLS Salman Khan SUV Features
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCanada News: कनाडा भेजने के नाम पर 37 लाख रुपए की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
    Next Article Punjab News: बर्खास्त DSP गुरशेर सिंह की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने दर्ज की FIR
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: महेंद्र चौधरी चिड़ियाघर ने गर्मी में जानवरों के लिए किए विशेष इंतजाम

    20 May, 2026

    St Soldier News: सेंट सोल्जर में बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ प्रभावशाली पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Canada PR: फ्रेंच सीखें और कनाडा में तेजी से पाएं PR, भारतीय छात्रों के लिए नया ‘शॉर्टकट, जानें आसान तरीका

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.