Weather Update: हिमाचल समेत देश के 20 राज्यों में अलर्ट जारी, मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update: मानसून (Monsoon) का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देश के कई हिस्सों में मानसून आ गया है, लेकिन अभी कई हिस्से ऐसे हैं, जहां भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। गर्मी से बेहाल लोगों को बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

बारिश की संभावना

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 19 से लेकर 22 जून के दौरान मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और गंगा के मैदान, बिहार, झारखंड, ओडिशा में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। 19, 22 और 23 जून को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

मौसम विभाग ने ओडिशा और झारखंड में आज और कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आज बिहार में भारी बारिश हो सकती है। 19 और 20 जून को झारखंड में तेज बारिश हो सकती है। 19-24 जून के दौरान गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

मूसलाधार बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक  19 जून को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।

Weather Update
Weather Update

यूपी में पहुंचा मॉनसून

मौसम विभाग ने बताया कि 19 से लेकर 24 जून के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 22 जून को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और 20 से 23 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडिगढ़ में भारी बारिश हो सकती है।

अगले दो दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी जा सकती है और उसके बाद कोई बड़े बदलाव के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बुधवार को आधिकारिक रूप से उत्तर प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में पहुंच गया। यूपी में मॉनसून के पहुंचने के बाद भारी बारिश हुई है। हालांकि, मॉनसून 13 जून की अपनी सामान्य तिथि से पांच दिन की देरी से पहुंचा है।

Heavy Rainfall
Heavy Rainfall

हिमाचल में हो सकती है भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 2 से 3 दिनों में मॉनसून के पहुंचने के संभावना है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 2 से 3 दिनों में मॉनसून पहुंच सकता है। राज्य में शनिवार और रविवार के लिए कुथ स्थानों पर भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को बारिश हो सकती है। राज्य में मॉनसून समय से पहले पहुंच सकता है। गुरुवार को दिल्ली-NCR में आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर हल्कि बारिश भी हो सकती है।



















Leave a Comment