Weather Update: मौसम विभाग ने 24 राज्यों में भारी बारिश का जारी किया अलर्ट, जानें पंजाब के मौसम का हाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update: देशभर में पिछले कुछ हफ्तों से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिल सकती है, लेकिन साथ ही मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है।

भारी बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 15 जून से 19 जून 2025 के बीच दक्षिण, पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस अवधि के दौरान कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा, बिजली गिरने, गरज के साथ तूफान और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग की ओर से 24 राज्यों में यह अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने मंगलवार को 24 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

इन राज्यों में अलर्ट जारी

यह चेतावनी कर्नाटक, गोवा, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, गुजरात, केरल, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए जारी की गई है।

Weather Update
Weather Update

वहीं पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। पिछले 24 घंटे में राज्य के तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट आई है। अब तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। आज 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।



















Leave a Comment