Weather Update: देश के कई राज्यों में रेड अलर्ट, दिल्ली में 12 फ्लाइट्स डायवर्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update: देश के अलग अलग हिस्सों में मानसून (Monsoon) रंग दिखा रहा है। पिछले 20 दिन से महाराष्ट्र (Maharashtra) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में रुका मानसून आगे बढ़ गया है। दो दिन में इसने गुजरात (Gujarat) को कवर कर लिया है और ये गुजरात से सटी राजस्थान (Rajasthan) की सीमा पर पहुंच गया है। आज ये राजस्थान में एंट्री ले लेगा।

बिहार और झारखंड में एंट्री

इधर, मंगलवार को मानसून ने बिहार (Bihar) और झारखंड (Jharkhand) में एंट्री ली। एक ही दिन में दोनों राज्यों को आधा कवर कर लेने के बाद आज मानसून के उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में दाखिल होने की संभावना है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल

गुजरात में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार से हो रही भारी बारिश के कारण बोटाद जिले में बाढ़ जैसे हालात है। यहां 40 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। वहीं भावनगर में एक कार नदी में बहने से पांच लोग लापता हो गए हैं।

आंधी-तूफान और तेज हवाएं

इधर, मध्यप्रदेश में एंट्री करने के दूसरे ही दिन मानसून 19 जिलों में पहुंच गया। 25 दिनों से बस्तर में अटका मानसून आज पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर लेगा।

Monsoon Weather Alert
Monsoon Weather Alert

आज असम, मेघालय, ओडिशा, झारखंड, बंगाल में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने का रेड अलर्ट है। 13 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

12 फ्लाइट्स डायवर्ट

दिल्ली में मानसून से पहले की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में पानी भर गया। खराब मौसम की वजह से दोपहर 3 से 4 बजे के बीच 12 फ्लाइट्स डायवर्ट की गईं।



















Leave a Comment