Punjab News: नगर निगम टीम पर हमला, पशु पकड़ने गए कर्मचारी को डंडों से पीटा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: नगर निगम (Municipal Corporation) की टीम पर हमला होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि नगर निगम की टीम को डंडों से पीटा गया है।

आवारा पशुओं को पकड़ने गई टीम पर हमला

मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ (Chandigarh) में नगर निगम की टीम पर हमला हुआ है। बताया जा रहा चंडीगढ़ के रामदरबार इलाके में आवारा पशुओं को पकड़ने गई नगर निगम की टीम पर डंडों से हमला कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

वहीं हमले में टीम के एक सदस्य के सिर में गंभीर चोट आई है। नगर निगम के पैडलर कैचर सबरअली की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जैसे ही टीम ने सड़कों पर घूम रहे पशुओं को पकड़कर गाड़ी में चढ़ाना शुरू किया, करीब 10-12 लोगों ने अचानक हमला बोल दिया।

आरोपी मौके से फरार

इस दौरान एक कर्मचारी के सिर में गंभीर चोट आई है वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनमें से दो की पहचान अजय और विजय के रूप में हुई है। नगर निगम के पैडलर कैचर सबरअली की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



















Leave a Comment