Jalandhar News: जालंधर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इस गैंग के दो कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। खबर है कि जालंधर में सीआईए स्टाफ की टीम ने कुख्यात ‘फतेह ग्रुप’ के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर हथियारों और नशे की बड़ी खेप बरामद की है।

‘फतह ग्रुप’ के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

बता दे कि पंजाब सरकार द्वारा अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ये कार्रवाई की गई थी। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के निर्देश पर सीआईए स्टाफ जालंधर (Jalandhar) की टीम ने कुख्यात ‘फतह ग्रुप’ के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान करणप्रीत सिंह उर्फ ज्ञानी उर्फ फतेह पुत्र जसपाल सिंह (निवासी बैंक एन्क्लेव, खुरला किंगरा, जालंधर) और अमन उर्फ अमना पुत्र त्रसेम लाल (निवासी बाबा काहन दास नगर, बस्ती बावा खेल, जालंधर) के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके कब्जे से 4 अवैध पिस्तौल (.32 बोर) और 8 जिंदा कारतूस, एक अवैध पिस्तौल (.45 बोर) और 2 जिंदा कारतूस, कुल 5 अवैध पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस और 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

पहले से 16 आपराधिक मामले दर्ज

पुलिस ने बताया कि करणप्रीत सिंह उर्फ फतेह के खिलाफ पहले से ही 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अमन उर्फ अमना पर 11 मामले लंबित हैं। दोनों को 27 जुलाई को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान और भी खुलासे होने की उम्मीद है।



















Leave a Comment