Golden Temple: श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए सीएम मान, बोले- धमकी भरे ईमेल भेजने वालों को मिलेगी मिसाली सज़ा

डेली संवाद, अमृतसर। Golden Temple: पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने आज श्री हरिमंदिर साहिब (Golden Temple) को धमकी भरे ईमेल भेजने को एक अक्षम्य अपराध करार देते हुए, दोषियों को मिसाली सज़ा दिलाने का संकल्प लिया है।

दुनियाभर से लोग इस पवित्र स्थान के दर्शन करते

श्री हरिमंदिर साहिब (Golden Temple) में नतमस्तक होने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, “दुनियाभर से लोग इस पवित्र स्थान के दर्शन करते हैं और अपने परिवारों तथा संबंधियों की उन्नति व सुरक्षा के लिए अरदास करते हैं। हम किसी को इस पावन स्थल को धमकाने की इजाज़त कैसे दे सकते हैं?”

CM Bhagwant Mann

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा, Super VISA का किया ऐलान

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह मामला शीघ्र ही सुलझ जाएगा क्योंकि पुलिस पहले ही आरोपियों की पहचान कर चुकी है। भगवंत सिंह मान ने बताया कि वैज्ञानिक तरीक़े से पुष्टि की जा रही है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

पूरे हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही

मुख्यमंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि सरकार इस पवित्र स्थान की सुरक्षा को लेकर हर समय सतर्क है, जहाँ रोज़ाना लाखों श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) से भी कहा है कि वह इस मामले से संबंधित कोई भी अहम जानकारी साझा करें। भगवंत सिंह मान ने बताया कि पूरे हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और अमृतसर में सुरक्षा पहले से ही बढ़ा दी गई है।

CM Bhagwant Mann

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से किसी भी तरह घबराने की आवश्यकता नहीं होने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाब पुलिस पूरी तरह सतर्क है और ऐसे मामलों से निपटने में पूरी तरह सक्षम है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दोषी दुनिया के किसी भी कोने में छिप नहीं सकते और राज्य सरकार उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाना सुनिश्चित करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह राज्य सरकार का कर्तव्य है और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

CM Bhagwant Mann

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका और राज्य में शांति, विकास व खुशहाली के लिए परमात्मा के समक्ष अरदास की। भगवंत सिंह मान ने आशा व्यक्त की कि पंजाब में सांप्रदायिक सौहार्द, अमन-शांति और भाईचारा हमेशा मजबूत रहेगा और राज्य हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व करेगा।

Leave a Comment

Exit mobile version