Himachal Weather: हिमाचल में भारी तबाही, 207 सड़कें बंद, आज फिर अलर्ट जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मसूलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है।  मौसम विभाग ने 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में भारी की चेतावनी जारी की गई है। बाढ़ और लैंड स्लाइड से 207 सड़कें बंद है, जिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के तीन जिलों कांगड़ा (Kangra), मंडी (Mandi) व सिरमौर (Sirmaour) में शुक्रवार को भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अतिरिक्त चंबा (Chamba), कुल्लू (Kullu), ऊना (Una), बिलासपुर (Bilaspur), हमीरपुर (Hamirpur), सोलन (Solan), शिमला (Shimla) जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट रहेगा। जिससे आज यहां भारी बारिश होगी।

Himachal Pradesh Mandi Flood News
Himachal Pradesh Mandi Flood News

प्रशासन को सतर्क रहने को कहा

मौसम विभाग ने जिला प्रशासन को सतर्क रहने के लिए कहा है। मानसून के 10 दिन में राज्य के विभिन्न हिस्सों में 750 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग को 327 करोड़ व जल शक्ति विभाग को 404 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा।

मंडी जिला में बाधित 134 सड़कों सहित राज्य (Himachal Road Closed) में कुल 207 सड़कों पर यातायात बहाल करने के प्रयास हो रहे हैं। सिरमौर जिला में 43 बाधित सड़कों को खोलने का काम चला हुआ है। राज्य में 132 ट्रांसफार्मरों को ठीक करके विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास हो रहे हैं।

Flood in Mandi Himachal Pradesh
Flood in Mandi Himachal Pradesh

बिजली आपूर्ति ठप

मंडी जिला में 111, गोहर में 107, कुल्लू में 20 व करसोग में चार ट्रांसफार्मर खराब हैं। भारी वर्षा के कारण ठप 812 पेयजल योजनाओं को चलाने का प्रयास किया जा रहा है, जिनमें कांगड़ा जिला में 603 व मंडी जिला में 204 पेयजल योजनाएं बाधित हैं।

बारिश का प्रकोप जारी

सिरमौर के धौलाकुआं में 168 मिलीमीटर वर्षा प्रदेश में भारी वर्षा का क्रम बरकरार है। सिरमौर जिला के धौलाकुआं में 168 मिलीमीटर, बिलासपुर में 120.4, मनाली में 46.0, पांवटा साहिब 38.4, नाहन में 34.1, सोलन में 15.0, पालमपुर में 18.8, कांगड़ा में 28 मिली बारिश हुई है।

Flood in Mandi Himachal Pradesh News Update
Flood in Mandi Himachal Pradesh News Update

इसके अलावा मंडी में 22.4, जुब्बड़हट्टी में 44.2, सराहन में 20.5, कसौली में 20, नारकंडा में 13.5 और शिमला में 10.3 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसके अतिरिक्त प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की वर्षा होने की जानकारी है। हमीरपुर व कांगड़ा में दोपहर के समय भारी
वर्षा हुई।



















Leave a Comment