America News: अमेरिका में भारतीय मूल का युवक गिरफ्तार, फ्लाइट से उतरते ही पुलिस ने हिरासत में लिया, जाने क्या है मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमेरिका। America News: अमेरिका (America) से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका में एक भारतीय मूल के 21 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया है।

फ्लाइट में यात्री पर किया हमला

मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका (America) में भारतीय मूल के 21 साल के ईशान शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि फिलाडेल्फिया (Philadelphia) से मियामी (Miami) जाने वाली फ्रंटियर एयरलाइंस की फ्लाइट में ईशान ने एक यात्री पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

बताया जा रहा है कि फ्लाइट की उड़ान के बाद ही ईशान ने यात्री पर हमला कर दिया। एक रिपोर्ट के मुताबिक ईशान ने अचानक फ्लाइट में मौजूद नामक युवक कीनू इवांस को गले से पकड़ लिया और उसपर हमला करना शुरू कर दिया।

पूरी घटना की वीडियो वायरल

वहीं फ्लाइट में मौजूदा अन्य यात्री द्वारा इस पूरी घटना की वीडियो बना ली जिसमें फ्लाइट अटेंडेंट बीच-बचाव की कोशिश कर रहे हैं। इवांस ने बताया कि हमले से पहले ईशान अजीब तरह से बात कर रहा था और पागलों की तरह हंस रहा था।

इस घटना दोनों को मामूली चोटें आई है। वहीं जैसे ही फ्लाइट मियामी पहुंची तो पुलिस ने ईशान शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और उसपर मारपीट करने के आरोप लगाए है। इसके साथ ही कोर्ट ने ईशान शर्मा को 500 डॉलर का जुर्माना लगाकर जमानत दे दी है और पीड़ित के आस पास ना जाने के आदेश दिए है।



















Leave a Comment