Adampur Flight: जालंधर से मुंबई की फ्लाइट शुरू, रिएल एस्टेट कारोबारी सिमरदीप बोले- बिजनेस करेगा बूम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/नई दिल्ली। Adampur Flight: Jalandhar Mumbai Direct Flight Update News- जालंधर (Jalandhar) से मुंबई (Mumabi) की सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है। जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट (Adampur Airport) से आज यानि 2 जुलाई को इंडिगो ने फ्लाइट सेवा शुरू की है। इससे सिख संगत को बड़ी राहत मिली है। अब जालंधर से सीधे मुंबई के लिए उड़ान भरी जा सकेगी।

जालंधर से मुंबई की फ्लाई शुरू

इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) ने आज से आदमपुर (जालंधर) और मुंबई के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू कर दी है। इस नई हवाई सेवा को पंजाब (Punjab) के लोगों, विशेषकर सिख संगत के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित कदम माना जा रहा है।

Jalandhar to Mumbai Flight News
Jalandhar to Mumbai Flight News

आज दोपहर के वक्त मुंबई से चलकर इस नई सेवा की पहली फ्लाइट यात्रियों को लेकर आदमपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुई, जो इस रूट के आधिकारिक शुभारंभ का प्रतीक बनी। बता दें कि जालंधर से मुंबई के बीच चलने वाली इस फ्लाइट से सिख श्रद्धालुओं को काफी फायदा मिलेगा।

सिमरदीप ने फैसले को बताया ऐतिहासिक

पंजाब के बड़े रिएल एस्टेट कारोबारी और जालंधर (Jalandhar) निवासी सिमरदीप सिंह ने इस नई उड़ान सेवा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा था कि यह सिर्फ एक नई फ्लाइट नहीं है, बल्कि यह सिख श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने वाला एक ऐतिहासिक फैसला है। उन्होंने बताया कि पहले पंजाब से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब (नांदेड़) तक पहुंचना, खासकर बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए, सीधी हवाई सेवा न होने के कारण काफी कठिन था।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

कारोबारी सिमरदीप सिंह ने केंद्र सरकार की UDAN ( उड़े देश का आम नागरिक) योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे जालंधर के रिएल एस्टेट समेत कई कारोबार में तेजी आएगी। इससे न केवल बिजनेस बढ़ेगा, बल्कि लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि आदमपुर के आसपास के जितने भी रिएल एस्टेट प्रोजैक्ट हैं, उनमें अब तेजी आएगी।

Jalandhar to Mumbai Flight
Jalandhar to Mumbai Flight

फ्लाइट का समय और शेड्यूल

इंडिगो की यह सीधी उड़ान लगभग ढाई घंटे की होगी। यह फ्लाइट रोजाना दोपहर करीब 3:50 बजे जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और शाम 6:30 बजे मुंबई पहुंचेगी। वापसी में मुंबई से यह फ्लाइट दोपहर 12.55 पर उड़ान भरने के बाद 3.15 आदमपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेगी।



















Leave a Comment