UK Work Visa: अब यूके का वीजा पाना होगा मुश्किल, नियमों में हुआ बड़ा बदलाव; भारतीयों पर पड़ेगा असर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, यूके। UK Work Visa: अगर आप यूके (UK) जाने के बारे में सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। दरअसल अब आपको यूके का वीजा मिलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

वीजा मिलना होगा मुश्किल

मिली जानकारी के मुताबिक अब आपको यूके (UK) का वीजा (Visa) मिलना मुश्किल हो सकता है। दरअसल सरकार ने कड़े वीजा मानदंडों वाला विधेयक संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कामन्स में पेश किया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

बता दे कि भारत से भारी मात्रा में लोग यूके में पढ़ाई (Study In UK) और काम करने के लिए जाते है वहीं ये विधेयक उन लोगों के लिए एक झटका साबित हो सकता है। नए नियम मई में ‘आव्रजन श्वेत पत्र’ में प्रस्तावित किए गए थे। संसद की मंजूरी के बाद ये परिवर्तन 22 जुलाई से प्रभावी हो जाएंगे।

काफी भारतीय होंगे प्रभावित

इस विधेयक का उद्देश्य कम वेतन वाली नौकरियों के लिए वीजा पर लगाम लगाकर स्नातक स्तर या उससे अधिक योग्यता वाले कर्मचारियों को आकर्षित करना है। इस कानून से भारतीय भी काफी प्रभावित होंगे।

प्रवासन को बढ़ा दिया था चार गुना

ब्रिटेन की गृह मंत्री यवेट कूपर ने कहा, हम उचित नियंत्रण और व्यवस्था बहाल करने के लिए अपनी आव्रजन प्रणाली को पूरी तरह से पुन:स्थापित कर रहे हैं, क्योंकि पिछली सरकार ने चार वर्षों में प्रवासन को चार गुना बढ़ा दिया था।

वेतन आवश्यकताओं को बढ़ाया जा रहा

इन परिवर्तनों के लागू होने के बाद आवेदन के लिए स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता निर्धारित की गई है। ब्रिटेन में पहले से मौजूद कुशल श्रमिकों को इस नियम से छूट दी जाएगी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुरूप वर्क वीजा के लिए वेतन आवश्यकताओं को बढ़ाया जा रहा है।

22 जुलाई को बंद हो जाएगी भर्ती

सामाजिक देखभाल कार्यकर्ता पदों के लिए विदेश में भर्ती 22 जुलाई को बंद हो जाएगी। नए विदेशी आवेदन अब स्वीकार नहीं किए जाएंगे। हालांकि ब्रिटेन में पहले से मौजूद देखभाल कार्यकर्ताओं को जुलाई 2028 तक इस नियम से तीन साल के लिए राहत दी जाएगी।

इस बदलाव के बाद यूके में पढ़ाई के बाद नौकरी की उम्मीद रखने वाले छात्रों को बड़ा झटका लगा है। वर्तमान और संभावित वर्क वीजा धारकों को नई बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। मध्यम आय वर्ग के पेशेवरों को अब ब्रिटेन का वीजा पाना और मुश्किल होगा



















Leave a Comment