Odisha Landslide: बड़ा हादसा, खदान से पास हुई लैंड स्लाइड; कई मजदूरों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद ओडिशा। Odisha Landslide: देश के अलग अलग राज्यों में इस समय भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भयंकर बारिश से कई लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता हो गए है।

3 लोगों के शव बरामद

इसी बीच अब ओडिशा से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ओडिशा (Odisha) के क्योंझर जिले में भूस्खलन (Landslide) हो गया है जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। करीब छह घंटे बीत जाने के बाद मलबे में दबे 3 लोगों के शव बरामद कर लिए गए है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

वहीँ मृतकों की पहचान बिचकुंडी क्षेत्र के संदीप मूर्ति, गुरु चंपिया और कांडे मुंडा के रूप में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, बैतरणी आरक्षित वन क्षेत्र में मैगनीज खनन चल रहा था, तभी भूस्खलन (Landslide) हो गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

बताया जा रहा है कि रेस्क्यू टीमों को खराब मौसम और भारी मलबे के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है और जांच शुरू कर दी है।



















Leave a Comment