Petrol-Diesel Price: सोमवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के रेट्स

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार सुबह यूपी से बिहार तक पेट्रोल और डीजल के रेट बदल दिए हैं। ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की बढ़ी कीमतों की वजह से देशभर में तेल की खुदरा कीमतों पर इसका असर दिख रहा है।

पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर 94.85 रुपये लीटर

क्रूड एक समय गिरकर 65 डॉलर तक चला गया था, जो फिर 70 की तरफ बढ़ रहा है। हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में इसका असर नहीं दिख रहा है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर 94.85 रुपये लीटर बिक रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

डीजल भी 9 पैसे चढ़ा और 87.98 रुपये लीटर पहुंच गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 96 पैसे गिरकर 94.44 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 1.09 पैसे नीचे आकर 87.51 रुपये लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 18 पैसे गिरावट के साथ 105.23 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 17 पैसे गिरकर 91.49 रुपये लीटर बिक रहा है।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर



















Leave a Comment