Punjab Cabinet: पंजाब में कल होगा मंत्रीमंडल का विस्तार, संजीव अरोड़ा बनेंगे मंत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Cabinet Expansion Update News: लुधियाना उप चुनाव (Ludhiana by Election) जीतने के बाद अब संजीव अरोड़ा (Sanjiv Arora) कैबिनेट मंत्री बनने जा रहे हैं। इसके लिए पंजाब सरकार (Punjab Government) कल यानि 3 जुलाई को कैबिनेट का विस्तार करने जा रही है। इसके लिए राज्यपाल से अनुमति मांगी गई है। माना जा रहा है कि संजीव अरोड़ा कल गर्वनर हाउस में मंत्रीपद की शपथ लेंगे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

पंजाब सरकार (Punjab Government) सातवीं बार अपने मंत्रीमंडल (Punjab Cabinet) का विस्तार करने जा रहा है। इसके लिए पूरी तैयारियां हैं। लुधियाना उप चुनाव में जीत के बाद संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा सदस्य से इस्तीफा दे दिया था, जिससे अब संजीव अरोड़ा की पंजाब (Punjab) कैबिनेट में इंट्री होने जी रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें स्थानीय निकाय मंत्रालय का जिम्मा मिल सकता है।

AAP Sanjeev Arora
AAP Sanjeev Arora

लुधियाना से संजीन अरोड़ा MLA

आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार के 3 साल के कार्यकाल में 7वां मंत्रिमंडल विस्तार होगा। लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा का मंत्रिमंडल में शामिल होना तय है। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सरकार 16 सदस्यीय मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों को शामिल करेगी या नहीं। पंजाब में मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल में 18 मंत्री हो सकते हैं।

Arvind Kejriwal AAP
Arvind Kejriwal AAP

AAP संयोजक ने की थी घोषणा

लुधियाना उप चुनाव में विधायक जीत के बाद संजीव अरोड़ा का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अरोड़ा के चुनाव प्रचार के दौरान घोषणा की थी कि उनके विधायक बनने के बाद उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। इससे पहले एक जुलाई को उन्होंने अपनी राज्यसभा की मेंबरशिप से त्याग पत्र दिया था। गवर्नर गुलाब चंद कटारिया उदयपुर के दौरे पर थे, जिससे मंत्रीमंडल का विस्तार में समय लगा। आज शाम या कल सुबह तक गर्वनर चंडीगढ़ आ जाएंगे।



















Leave a Comment