Punjab News: DSP का रीडर गिरफ्तार, एक लाख कैश भी बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी चल रही मुहिम को जारी रखते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने सोमवार को बठिंडा जिले में डीएसपी भुच्चो के निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) के तौर पर तैनात हवलदार राज कुमार को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया।

BRIBE
BRIBE

1 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार

आज यहाँ यह जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) के प्रवक्ता ने कहा कि दोषी पुलिस अधिकारी को ज़िला बठिंडा की तहसील नथाना के गाँव कलयान सुक्खा के निवासी द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के बाद गिरफ़्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि कृषि वाली ज़मीन के विवाद के कारण विरोधी पक्ष ने उसके पति और उसके दोनों पुत्रों के विरुद्ध थाना नथाना में झूठा केस दर्ज करवाया था, जिसकी जांच डीएसपी भुच्चो की तरफ से जा रही है।

2 लाख रुपए रिश्वत की मांग की

इसके बाद राज कुमार, रीडर, ने उसके मोबाइल नंबर से दो फ़ोन किये और बताया कि उसने इस पुनः जांच करने के लिए डीएसपी के साथ बात की है और रिपोर्ट पर सिर्फ़ डीएसपी के हस्ताक्षर ही बाकी हैं। केस को रफा-दफ़ा करवाने के लिए, उसने 2 लाख रुपए रिश्वत की मांग की।

दोषी राज कुमार ने शिकायतकर्ता को कहा कि पहली किश्त के तौर पर तुरंत एक लाख रुपए दे जिससे वह अपना काम शुरू कर सके। शिकायतकर्ता ने यह बातचीत अपने मोबाइल फ़ोन पर रिकार्ड कर ली और इसको बतौर सबूत विजीलैंस ब्यूरो को सौंप दिया।

punjab vigilance bureau
punjab vigilance bureau

केस दर्ज

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद बठिंडा रेंज की विजीलैंस ब्यूरो टीम ने हवलदार राज कुमार को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से रिश्वत के तौर पर एक लाख रुपए लेते समय काबू कर लिया। मौके पर उसके कब्ज़े में से ही रिश्वत का पैसा बरामद कर लिया गया है।

इस सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो पुलिस थाना बठिंडा रेंज में दोषी के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की सम्बन्धित धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। दोषी पुलिस मुलाज़िम को कल समर्थ अदालत में पेश किया जायेगा। प्रवक्ता ने कहा कि मामले की आगे जांच के दौरान, यदि किसी अन्य अधिकारी/कर्मचारी की शमूलियत सामने आती है, तो उसको भी केस में नामज़द किया जायेगा।



















Leave a Comment