Punjab News: सरकार के आश्वासन के बाद यूनियनों ने ली हड़ताल वापस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने आज राज्य के परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि वे आगामी 15 दिनों के भीतर विभाग की विभिन्न यूनियनों के साथ बैठक कर उनकी मांगों पर विचार करें और उनकी अध्यक्षता वाली कैबिनेट सब-कमेटी को एक ठोस रिपोर्ट सौंपें। इस निर्देश के बाद विभाग की हड़ताल पर गई यूनियनों ने अपनी हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।

Harpal-Singh-Cheema
Harpal-Singh-Cheema

दो घंटे चली बैठक

वित्त मंत्री ने ये निर्देश पंजाब भवन में यूनियनों के साथ लगभग दो घंटे चली बैठक के दौरान जारी किए। इस बैठक में परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, परिवहन सचिव वरुण रूज़म, स्टेट ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर पनबस राजीव गुप्ता और पीआरटीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

वित्त मंत्री को पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन (25/11) और पंजाब रोडवेज/पनबस स्टेट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन (1/19) द्वारा विस्तृत रूप में अपनी मांगें और मुद्दे प्रस्तुत किए गए। यूनियन नेताओं द्वारा उठाए गए मुद्दों और मांगों पर विचार करने के बाद वित्त मंत्री ने परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि विभागीय स्तर के मुद्दों का शीघ्र समाधान किया जाए तथा यूनियनों के मुख्य मुद्दों को लेकर अगले 15 दिनों में यूनियन प्रतिनिधियों से बैठक की जाए और जायज मुद्दों के समाधान हेतु कैबिनेट सब-कमेटी को एक ठोस रिपोर्ट सौंपी जाए।

strike
strike

यूनियनों ने अपनी हड़ताल वापस लेने की घोषणा

वित्त मंत्री ने यूनियन नेताओं को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार दशकों से लंबित कर्मचारियों के मुद्दों को हल करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। वित्त मंत्री द्वारा दिए गए इन निर्देशों और आश्वासन को देखते हुए परिवहन विभाग की यूनियनों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।

बैठक में दोनों यूनियनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें पंजाब रोडवेज/पनबस स्टेट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन (1/19) की ओर से प्रदेश प्रधान हरमिंदर सिंह, प्रदेश महासचिव गुरमुख सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसपाल सिंह बाजवा और स्टेट कैशियर जगदीप सिंह; तथा प्रधान रेशम सिंह गिल, सचिव शमशेर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरकेश कुमार, बलजिंदर सिंह और जगजीत सिंह, मीत प्रधान हरजिंदर सिंह, संयुक्त सचिव जगतार सिंह और पंजाब रोडवेज/पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन (25/11) की ओर से कैशियर रमंदीप सिंह और बलजीत सिंह शामिल थे।



















Leave a Comment