Punjab Cabinet: संजीव अरोड़ा को पंजाब कैबिनेट में मिले ये 3 विभाग, कुलदीप धालीवाल ने दिया इस्तीफा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Cabinet: लुधियाना पश्चिम सीट (Ludhiana By Poll) से हाल ही में चुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने मंत्री पद की शपथ ली है। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने संजीव अरोड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

इंडस्ट्री और एनआरआई विभाग की जिम्मेदारी

वहीं संजीव अरोड़ा पंजाब कैबिनेट में इंडस्ट्री और एनआरआई विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बात की जानकारी सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने दी है। NRI विभाग पहले कुलदीप धालीवाल के पास था, लेकिन उन्होंने अब इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

वहीं उद्योग विभाग तरुणप्रीत के पास था, जिसको वापस लेकर अरोड़ा को दिया गया है। मंत्रीपद से इस्तीफा देने के बाद धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा मेरे हलके के लोगों ने मुझे वोट डालकर चुना है। हलके को नंबर एक बनाना है। अब मैं अगले डेढ़ साल तक अजनाला में बैठकर काम करूंगा।



















Leave a Comment