डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार चल रही मुहिम को जारी रखते हुये पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने थाना सदर संगरूर में तैनात एक सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) जगतार सिंह को 12,000 रुपए रिश्वत (Bribe) लेते हुये रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है।

bribe

15,000 रुपए रिश्वत की माँग की

आज यहाँ यह खुलासा करते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि उक्त पुलिस मुलाज़िम को संगरूर (Sangrur) ज़िले के एक निवासी की तरफ से दर्ज की शिकायत के बाद गिरफ़्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि हाई कोर्ट की तरफ से ज़मानत मिलने के बाद उक्त ASI ने उसको उस केस की जांच में शामिल होने के लिए 15,000 रुपए रिश्वत की माँग की थी। इसके इलावा, उसने तलाशी के दौरान शिकायतकर्ता के घर से ज़ब्त किया समान वापिस करने के बदले 20000 रुपए और माँगे हैं।

मामला दर्ज

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की पड़ताल के बाद विजीलैंस ब्यूरो पटियाला रेंज की टीम ने ASI जगतार सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 12000 रुपए रिश्वत लेते हुये काबू कर लिया।

इस सम्बन्ध में दोषी के विरुद्ध विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की सम्बन्धित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

Share.

मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version