Punjab News: विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही, पंचायती फंडों में गबन मामले में BDPO और पूर्व सरपंच गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु के तत्कालीन ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) लखबीर सिंह जो वर्तमान समय ब्लॉक घल्ल खुर्द, जिला फिरोजपुर में तैनात है और जिला अमृतसर की ग्राम पंचायत गहरी मंडी के पूर्व सरपंच मनजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है।

BDPO के साथ 24,69,949 रुपए का गबन

दोनों पर पंचायती फंडों में से 24,69,949 रुपए के गबन के गंभीर आरोप हैं। विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार, यह मामला ग्राम गहरी मंडी के एक निवासी की शिकायत पर दर्ज किया गया था। इसके बाद ब्यूरो की तकनीकी टीम ने साल 2013 से 2017 तक ग्राम पंचायत को मिले विकास फंडों की हेर फेर संबंधी जांच की।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी साजिश बेनकाब! तो इसलिए भारत पर लगाया 50% टैरिफ?

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया कि उक्त अवधि में ग्राम पंचायत को कुल 49,21,658 रुपए प्राप्त हुए, जिनमें से केवल 17,37,900 रुपए खर्च किए गए। इससे स्पष्ट होता है कि तत्कालीन सरपंच मनजिंदर सिंह ने ग्राम पंचायत सचिव करनजीत सिंह और उस समय के BDPO लखबीर सिंह के साथ मिलीभगत और साज़िश के तहत 24,69,949 रुपए का गबन किया।

punjab vigilance bureau
punjab vigilance bureau

अमृतसर में मुकदमा दर्ज

प्रवक्ता ने आगे बताया कि जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(ए), 13(2) और भारतीय दंड संहिता की धारा 201, 409, 420, 120-बी के तहत विजीलेंस ब्यूरो थाना अमृतसर रेंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।



















Leave a Comment