Bihar News: पटना में आगजनी, उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ियां फूंकी, कई पुलिस कर्मचारी घायल, लाठी चार्ज से मची भगदड़

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पटना। Bihar News: बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) की इंद्रपुरी रोड नंबर पर 12 में 15 अगस्त को एक गाड़ी में मिले दो बच्चों के शव मामले में दोषी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज स्थानीय लोगों ने अटल पथ (Atal Path) पर उग्र प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

पटना (Patna) के अटल पथ पर बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की ओर से लाठीचार्ज और फायरिंग किए जाने की सूचना है। प्राथामिक जानकारी के अनुसार, राजधानी के अटल पथ पर उपद्रवियों ने कई वाहनों में कई तोड़फोड़ कर दी।

Patna Bihar News
Patna Bihar News

पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा

इसके बाद स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा है। उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को फायरिंग भी करनी पड़ी है।

जानकारी मिली है कि उपद्रव कर रहे चार लोगों को पुलिस अपने साथ लेकर गई है। घटनास्थल पर एसएसपी और आईजी कैंप कर रहे हैं। भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Nitish Kumar, CM Bihar
Nitish Kumar, CM Bihar

स्कॉर्पियो और दो बाइक फूंक दी

आधा दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मी घायल हैं। उपद्रवियों ने एक स्कॉर्पियो और दो बाइक फूंक दी हैं। मामले को लेकर आईजी जितेंद्र राणा ने कहा है कि कांड दर्ज कर गंभीर कार्रवाई करेंगे।



















Leave a Comment