Building Collapsed: भारी बारिश के कारण दीवार गिरी, दो बच्चों की मरने की आशंका, कई लोग मलबे में दबे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Building Collapsed: देश में इस समय भारी बारिश ने काफी तबाही मचाई हुई है। पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश लोगों के आफत बनी हुई है। इसी बीच दिल्ली (Delhi) से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि दिल्ली में बारिश के कारण एक प्लॉट की दीवार गिर गई है।

प्लॉट की बाउंड्री गिरी

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली (Delhi) के जैतपुर के हरिनगर गांव में भारी बारिश हो रही है जिसके कारण एक प्लॉट की बाउंड्री दीवार गिर गई। बताया जा रहा है कि प्लॉट की दीवार गिरने से दो बच्चों सहित आठ लोग उसके नीचे दब गए है। बता दे कि प्लॉट के अंदर दीवार के पास कुछ लोगों ने झुग्गी बना रखी थी।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा

दीवार के पास बनी झुग्गियों के ऊपर दीवार का मलबा गिर गया। जिसके कारण लोग इसके नीचे दब गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो गई है लेकिन पुलिस की तरफ से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक तौर पुष्टि नहीं हुई है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बचाव कार्य शुरू

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और इसके साथ ही बचाव दल भी पहुंच चुका है और मलबे के निचे दबे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।



















Leave a Comment