Himachal News: एक बार फिर शादी के बंधन में बंधेंगे हिमाचल के मंत्री, जानिए कौन हैं दुल्हन?

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, शिमला। Himachal News: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण (PWD) मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी 22 सितंबर को चंडीगढ़ में होनी तय हुई है। विक्रमादित्य सिंह की शादी पंजाब की असिस्टेंट प्रोफेसर अमरीन कौर से तय हुई है।

Amreen Kaur of Punjab
Amreen Kaur of Punjab

पंजाब की असिस्टेंट प्रोफेसर से तय हुई शादी

बता दें कि विक्रमादित्य की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी सुदर्शना कुमारी से 8 मार्च 2019 को हुई थी। सुदर्शना राजसमंद की आमेट रियासत से संबंध रखती हैं। मनमुटाव के चलते दोनों का करीब दो वर्ष पहले तलाक हो गया था।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

इस तलाक के बाद विक्रमादित्य सिंह ने दोबारा शादी करने का फैसला किया है। सूचना के अनुसार, अमरीन कौर चंडीगढ़ के सेक्टर दो के सरदार जोतिंद्र सिंह सेखो और सरदारनी ओपिंद्र कौर की बेटी हैं। वह पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। विक्रमादित्य सिंह की उनकी काफी समय से दोस्ती चल रही है। अब दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है। बता दें कि विक्रमादित्य सिंह विधानसभा क्षेत्र सुन्नी से तीसरी बार विधायक और छह बार के सीएम रहे वीरभद्र सिंह के बेटे हैं।

Marriage card
Marriage card

मार्च 2019 में हुई थी शादी

विक्रमादित्य और सुदर्शना कुमारी की शादी 8 मार्च 2019 जो जयपुर में हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन चलती रही। सुदर्शना ने आरोप लगाया था कि विक्रमादित्य सिंह के चंडीगढ़ की एक युवती से संबंध हैं और वह उनसे शादी करना चाहते हैं। इसका विरोध करने पर उसे प्रताड़ित करते है। मनमुटाव के चलते उदयपुर लौट आईं और यहां अपने पिता के घर रहने लगी।

Himachal minister Vikramaditya Singh married Sudarshana Kumari on 8 March 2019
Himachal minister Vikramaditya Singh married Sudarshana Kumari on 8 March 2019

सास, ननद पर भी लगाया था आरोप

सुदर्शना ने यह भी आरोप लगाया था कि उनके ससुर एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की मौत के बाद पति विक्रमादित्य सिंह उन्हें प्रताड़ित करने लगे। उनकी सास प्रतिभा सिंह, ननद अपराजिता और ननदोई अंगद सिंह भी विक्रमादित्य सिंह का साथ देते थे।

उन्होंने अक्टूबर 2022 को घरेलू हिंसा एक्ट के तहत अपने पति के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दी थी। इसके बाद विक्रमादित्य सिंह ने उनके खिलाफ दायर याचिका को निरस्त करने की एप्लिकेशन दी थी।



















Leave a Comment