Sex Racket Busted: पंजाब के कई होटलों में पुलिस की रेड, ​​​​​​​देह व्यापार के धंधे का किया भंडाफोड़

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Sex Racket Busted: पंजाब (Punjab) के होटलों में चल रहे देह के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने वहां से कई लोगों को हिरासत में लिया है।

कई संदिग्ध जोड़े हिरासत में

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) में अवैध देह व्यापार के खिलाफ सिटी पुलिस ने शहर के विभिन्न होटलों में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें कई संदिग्ध जोड़ों को हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा

इस दौरान पुलिस ने विशेष रूप से मिनी रोज गार्डन के पास स्थित थाना डिवीजन नंबर-3 के क्षेत्र में एक होटल को निशाना बनाया, जहां कथित तौर पर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। पुलिस ने होटल के कमरों से पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ की और होटल प्रबंधन से भी जवाब-तलब किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उक्त जगह को लेकर मिली शिकायत के आधार पर आज रेड की गई थी। मौके से कुछ जोड़ों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की जाएगी। जिसके बाद मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी।



















Leave a Comment