Weather: हिमाचल प्रदेश में फिर लैंडस्लाइड, मनाली में कई घर गिरे, कई जिलों रेड अलर्ट, स्कूल-कालेज बंद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मनाली। Weather Himachal Pradesh Landslide News Update: लगातार मूसलाधार बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में आपदा आ गई है। मंडी के बालीचौकी में देर रात 2 बिल्डिंग जमीन धंसने के बाद गिर गई। इन बिल्डिंगों में 40 से ज्यादा दुकानें चल रही थीं।

हादसे की आशंका को देखते हुए दोनों बिल्डिंगों को 5 दिन पहले ही खाली करा दिया गया था। जिसकी वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। मनाली (Manali) के बाहंग में एक रेस्टोरेंट और चार दुकानें ब्यास के तेज बहाव में बह गईं।

Himachal Weather
Himachal Weather

मनाली में ब्यास नदी उफान पर

भारी बारिश के बाद मनाली (Manali) में ब्यास नदी उफान पर है। नदी का पानी आलू ग्राउंड और बाहंग में हाईवे पर तक पहुंच गया। प्रशासन ने आलू ग्राउंड और बाहंग क्षेत्र को रात में ही खाली करवाया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

मनाली में ग्रीन टैक्स बैरियर के पास सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है, जबकि बिंदु ढांक के पास मनाली-लेह एनएच नदी में समा गया। प्रदेश में जगह-जगह लैंडस्लाइड से 750 से ज्यादा सड़कें बंद हैं।

Himachal Landslide News Update
Himachal Landslide News Update

शिमला समेत इन शहरों में रेड अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज चंबा और कांगड़ा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कुल्लू व मंडी में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और लाहौल स्पीति जिला में यलो अलर्ट है। इसे देखते हुए शिमला, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा और कुल्लू में स्कूलों व कालेजों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है।

लाहौल स्पीति के शिंकुला दर्रा में 24 अगस्त की रात से बर्फबारी जारी है। यहां आधा फीट से ज्यादा ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। सरकार ने लोगों को लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों और नदी नालों के आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई है।



















Leave a Comment