डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के निर्देशानुसार पंजाब (Punjab) को नशा-मुक्त बनाने के अभियान के तहत सफलता प्राप्त करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) पटियाला ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.7 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

पंजाब गौरव यादव ने दी जानकारी

यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वंश कुमार, निवासी गांव दालम, बटाला के रूप में हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार वंश कुमार दुबई-आधारित अमृतपाल सिंह, जो कि जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का करीबी सहयोगी है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

उन्होंने बताया कि इस मामले में आपराधिक नेटवर्क की पूरी कड़ी का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है ताकि पूरे गठजोड़ को उजागर किया जा सके। इस ऑपरेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए एआईजी सीआई पटियाला डॉ. सिमरत कौर ने कहा कि उन्हें विश्वसनीय सूचना मिली थी कि संदिग्ध वंश कुमार ने तरनतारन से हेरोइन की खेप उठाई है और उसे जालंधर पहुंचाने जा रहा है।

DGP Gaurav Yadav

पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर पकड़ा

इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सीआई पटियाला की पुलिस टीमों ने उसे घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया और उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की गई, साथ ही उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार वंश, अमृतपाल सिंह के निर्देशों पर काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह पर पहले से ही तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आईपीसी की धारा 302 शामिल हैं।

आगे यह भी बताया गया कि स्थानीय अदालत ने अमृतपाल को एक मामले में भगोड़ा घोषित किया हुआ है। एआईजी ने कहा कि सप्लाई चेन का पता लगाने और जालंधर में खेप प्राप्त करने वालों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां व बरामदगियां होने की संभावना है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version