Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - नॉलेज - Job: रॉ का एजैंट बनना है? या फिर इंटेलिजेंस ब्यूरो में चाहिए नौकरी, कैसे बन सकते हैं जासूस, यहां पढ़ें

    Job: रॉ का एजैंट बनना है? या फिर इंटेलिजेंस ब्यूरो में चाहिए नौकरी, कैसे बन सकते हैं जासूस, यहां पढ़ें

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal14 September, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Job: रॉ का एजैंट बनना है? या फिर इंटेलिजेंस ब्यूरो में चाहिए नौकरी, कैसे बन सकते हैं जासूस, यहां पढ़ें
    Jobs
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, नई दिल्ली। Job RAW and Intelligence Bureau: एक प्रतिष्ठित नौकरी की चाहत कई लोगों को होती है। रॉ और इंटेलिजेंस ब्यूरो (Intelligence Bureau) में काम करना रोज़मर्रा का काम नहीं है। अधिकारियों और इंटेलिजेंस एजेंटों की भूमिका निभाने के लिए कड़ी योग्यता और कठोर परीक्षा प्रक्रिया की आवश्यकता होती है।

    रॉ में सीधे एजेंट भर्ती नहीं किए जाते

    देश की सुरक्षा सिर्फ सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए एक मजबूत खुफिया तंत्र की भी जरूरत होती है। यही काम हमारे देश की खुफिया एजेंसियां करती हैं। इनमें रॉ (RAW – Research and Analysis Wing) और आईबी (Intelligence Bureau) जैसी एजेंसियां सबसे अहम हैं। इनके एजेंट देश और विदेश में रहकर ऐसी जानकारी जुटाते हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी होती है।

    यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

    रॉ में सीधे एजेंट भर्ती नहीं किए जाते। इस एजेंसी में ज्यादातर उम्मीदवार सिविल सर्विसेज और डिफेंस सर्विसेज से लिए जाते हैं। यानी जो उम्मीदवार पहले से सरकारी सेवाओं में हैं और जिनका ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा है, वही इस एजेंसी तक पहुंच पाते हैं।

    Intelligence Bureau Recruitment
    Intelligence Bureau Recruitment

    रॉ में विशेष ट्रेनिंग देकर शामिल किया जा सकता

    रिपोर्ट्स के अनुसार यूपीएससी के जरिए आईएएस, आईपीएस या आईएफएस बनने वाले अधिकारियों को रॉ में विशेष ट्रेनिंग देकर शामिल किया जा सकता है। भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के अधिकारियों को भी रॉ में लिया जाता है।

    इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में भर्ती की प्रक्रिया थोड़ी अलग होती है। यहां पर असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) जैसे पदों पर सीधी भर्ती होती है।

    • इसके लिए नोटिफिकेशन गृह मंत्रालय की ओर से जारी किया जाता है।
    • न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएट पास होना जरूरी है।
    • लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और फिजिकल टेस्ट के जरिए चयन किया जाता है।
    • चुने गए उम्मीदवारों को खुफिया कार्यों के लिए ट्रेनिंग दी जाती है।

    इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में चयन प्रक्रिया

    सीधी भर्ती: आईबी कुछ पदों, जैसे असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO), के लिए सीधे भर्ती करता है।

    योग्यता: इसके लिए उम्मीदवार को ग्रेजुएट होना ज़रूरी है।

    प्रक्रिया: चयन के लिए एक परीक्षा होती है, जिसमें लिखित परीक्षा (टियर-I और टियर-II) और व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) शामिल होते हैं।

    Intelligence Bureau
    Intelligence Bureau

    रॉ (RAW) में चयन प्रक्रिया

    सिविल सेवा के माध्यम से: रॉ में भर्ती होने के लिए सबसे पहले UPSC की परीक्षा (सिविल सेवा परीक्षा) पास करनी होती है।

    प्रशिक्षण और अनुभव: परीक्षा में पास होने के बाद सालों तक अन्य सरकारी सेवाओं में काम करने का अनुभव होना ज़रूरी है, जिसके बाद ही रॉ में चयन प्रक्रिया का हिस्सा बनने का मौका मिलता है।

    भाषाविदों और विशेषज्ञों की भी भर्ती: रॉ में कई भाषाविदों और अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञों को भी भर्ती किया जाता है।

    एजेंट बनने के लिए सामान्य बातें

    साफ रिकॉर्ड: एक साफ और ईमानदार रिकॉर्ड बनाए रखना ज़रूरी है।

    कौशल विकास: एनालिटिकल, समस्या-समाधान और संचार कौशल विकसित करने होंगे।

    करंट अफेयर्स की जानकारी: राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं, भू-राजनीतिक विकास और सुरक्षा मुद्दों के बारे में हमेशा जानकारी रखनी चाहिए।

    आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र: रॉ और गृह मंत्रालय की वेबसाइटों पर नजर रखनी चाहिए।



















    No related posts.

    ACIO Daily News Daily News In Hindi Daily Update Education Government Job Hindi News IB Intelligence Bureau Intelligence Bureau Agent Intelligence Bureau Recruitment Job Latest News Latest News In Hindi RAW Recruitment Research and Analysis Wing Today Hindi NEWS
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleRahul Gandhi: राहुल गांधी कल पंजाब आएंगे, बाढ़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात
    Next Article Punjab News: पंजाब का पहला अनूठा बस अड्डा लोगों को समर्पित
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: महेंद्र चौधरी चिड़ियाघर ने गर्मी में जानवरों के लिए किए विशेष इंतजाम

    20 May, 2026

    St Soldier News: सेंट सोल्जर में बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ प्रभावशाली पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Canada PR: फ्रेंच सीखें और कनाडा में तेजी से पाएं PR, भारतीय छात्रों के लिए नया ‘शॉर्टकट, जानें आसान तरीका

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.