Punjab Ladowal Toll Plaza Free: पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा हुआ फ्री, किसानों ने लगाया धरना, भारी पुलिस फोर्स तैनात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/लुधियाना। Punjab Ladowal Toll Plaza Free: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। लुधियाना-जालंधर हाईवे के बीच लाडोवाल टोल प्लाजा को किसानों ने फ्री करवा दिया है। लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसान धरने पर बैठ गए हैं, उसे बिल्कुल फ्री करवा दिया है।

लुधियाना (Ludhiana) में लाडोवाल टोल प्लाजा (Ladowal Toll Plaza) पर वाहन बिना टैक्स दिए गुजर रहे हैं। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के नेता किसानों के साथ टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए हैं।

Ladowal Toll Plaza
Ladowal Toll Plaza

उधर, किसानों के धरने को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। टोल प्लाजा के आसपास 2 से 3 थानों की फोर्स और पुलिस चौकियों से मुलाजिमों तैनात हैं।

इसलिए लगाया धरना

भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने बताया कि गांव मंगली से लाडोवाल टोल तक सड़कों की हालत खराब है, जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

उन्होंने कहा कि राहों रोड की हालत इतनी खराब है कि कोई भी व्यक्ति वाहन लेकर नहीं जा सकता। यदि कोई गर्भवती महिला राहों रोड से गुजरे तो उसे बड़ी समस्या हो सकती है।

Ladowal Toll Plaza
Ladowal Toll Plaza

सड़कें खराब हैं

इसके अलावा, शाम के समय गांव मंगली से बस्ती जोधेवाल चौक तक रेहड़ी-फड़ियां लगने से जाम की स्थिति बन जाती है।

दिलबाग सिंह ने कहा कि लिंक सड़कों में बरसात के बाद इतने गड्ढे हो गए हैं कि रोजाना कई वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि टोल कर्मी वाहन चालकों से मोटा टोल वसूलते हैं। लेकिन लोगों को सुविधाएं बिल्कुल नहीं दी जा रही हैं। इसी वजह से आज लोगों से बड़ी संख्या में एकत्र होने का अनुरोध किया।



















Leave a Comment